लाइव न्यूज़ :

चोरी का केस सुलझाने के लिए यूपी पुलिस ने भैंस को चुनने दिया अपना मालिक, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: October 13, 2020 15:24 IST

कन्नौज में वीरेंद्र नाम के शख्स ने धर्मेंद्र नाम के शख्स पर भैंस चुराकर उसे बेचने का आरोप लगाया। इसके बाद यूपी पुलिस ने इस मामले का इस नायाब तरीके से समाधान किया।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच करने पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष भैंस अपना बता रहे थे।धर्मेंद्र इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं था कि उसने वीरेंद्र के भैंस की चोरी की है।इसके बाद भैंस को थाने लाकर पुलिस ने दोनों से आवाज लगाने के लिए कहा, जिसके आधार पर मामला निपटाया गया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां एक भैंस चोरी का मामला सामने आया, जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची। 

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए भैंस को अपना अपना मालिक चुनने दिया। दरअसल, कन्नौज में वीरेंद्र नाम के शख्स ने धर्मेंद्र नाम के शख्स पर भैंस चुराकर उसे बेचने का आरोप लगाया।

इसके बाद इस मामले की जांच करने पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष भैंस अपना बता रहे थे। धर्मेंद्र इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं था कि उसने वीरेंद्र के भैंस की चोरी की है। वहीं, वीरेंद्र यह मानने को तैयार नहीं था कि भैंस धर्मेंद्र की है। 

ऐसे में पुलिस ने बीच का रास्ता निकालने का फैसला किया। पुलिस ने दोनों शख्स को एक-एक कर भैंस को आवाज लगाने के लिए कहा तो भैंस ने वीरेंद्र की आवाज पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी बल्कि भैंस ने धर्मेंद्र की आवाज पर प्रतिक्रिया दी।

इसके बाद पुलिस ने कहा कि साफ है कि भैंस ने धर्मेंद्र को ही अपना मालिक चुन लिया है। इस तरह भैंस वीरेंद्र की नहीं बल्कि धर्मेंद्र की हो गई। इस मामले में धर्मेंद्र ने दावा किया कि वह निर्दोष था और कहा कि भैंस उसी की थी। 

धर्मेंद्र ने कहा कि उसने भैंस को 19,000 रुपये में किसी के पास बेच दिया था। मामले को निपटाने के लिए, एसएसआई ने भैंस को पुलिस स्टेशन लाया और दोनों व्यक्तियों को इसे बुलाने के लिए कहा। भैंस ने धर्मेंद्र की कॉल का जवाब दिया और वीरेंद्र पर कोई ध्यान नहीं दिया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस मामले को सुलाझने के लिए थाने में तैनात एसएसआई ने बाकी अधिकारियों को यह आईडिया सुझाया, जिसके बाद इसी के आधार पर मामला निपटाया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकन्नौजuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया