लाइव न्यूज़ :

उप्र: एएमयू के मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध हुई ऑक्सीजन

By भाषा | Updated: April 28, 2021 18:11 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली ऑक्सीजन की किल्लत पैदा होने के बाद बुधवार दोपहर इसकी आपूर्ति हो गई।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया "अस्पताल को पिछले चार दिनों से एक भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिला है और अब हम अपने लिक्विड ऑक्सीजन उत्पादन के तीन संयंत्रों पर पूरी तरह निर्भर हैं। उनमें से दो में ऑक्सीजन बनाने के लिए कच्चे माल की आपूर्ति का इंतजार है।"

हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि दोपहर बाद अस्पताल को एक ट्रक लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। अब अस्पताल को और 48 घंटे के लिए अपने दो ऑक्सीजन प्लांट चलाने के वास्ते जरूरी सामग्री मिल गई है।

सिद्दीकी ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 273 ऐसे मरीज भर्ती हैं जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता है। उनमें से 63 कोविड-19 संक्रमित हैं और 140 में इस संक्रमण के लक्षण मौजूद हैं। बाकी बचे 70 मरीज गैर कोविड मरीज भी गंभीर हालत में भर्ती हैं और उन्हें भी आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन दी जा रही है।

सिद्दीकी ने बताया कि तीसरा ऑक्सीजन प्लांट विश्वविद्यालय के पुराने भवन में स्थित है जहां चौबीसों घंटे ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है।

इस बीच, एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने बुधवार को कहा कि विश्वविद्यालय अगले 30 दिन में एक नया ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करेगा। यह नया प्लांट ऑक्सीजन सिलिंडर को रिफिल करने का काम भी करेगा।

इधर, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टेलीफोन पर बात हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि बोकारो से ऑक्सीजन लदे ट्रक रवाना हो चुके हैं जिनसे अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि ऑक्सीजन की किल्लत को जल्द खत्म कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह