UP Nikay Chunav Result 2023: 17 में से 16 सीट पर भाजपा आगे, बसपा को एक सीट पर बढ़त, सपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुला!

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 13, 2023 12:27 PM2023-05-13T12:27:00+5:302023-05-13T12:28:26+5:30

UP Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महापौर पद की सीट शुरुआती बढ़त बना ली है।

UP Nikay Chunav Result 2023 BJP leading in 16 out of 17 seats BSP leading in one seat SP and Congress's account not opened | UP Nikay Chunav Result 2023: 17 में से 16 सीट पर भाजपा आगे, बसपा को एक सीट पर बढ़त, सपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुला!

मेरठ और अलीगढ़ में 2017 में बसपा के महापौर थे, जबकि बाकी सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

Highlightsलखनऊ में भाजपा की सुषमा खड़कवाल समाजवादी पार्टी (सपा) की वंदना मिश्रा से 530 मतों के अंतर से आगे हैं।भाजपा के उमेश गौतम निर्दलीय उम्मीदवार इकबाल सिंह तोमर से 4,200 मतों से आगे हैं। शाहजहांपुर ने अपना पहला महापौर चुनने के लिए मतदान किया।

UP Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में मतगणना जारी है। यूपी के सभी 17 नगर निगमों के चुनाव परिणाम आएंगे। शुरुआती रुझानों में मेयर की 17 सीटों में से 16 पर भाजपा और 1 पर बसपा आगे चल रही हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महापौर पद की सीट शुरुआती बढ़त बना ली है। संबंधित जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में भाजपा की सुषमा खड़कवाल समाजवादी पार्टी (सपा) की वंदना मिश्रा से 530 मतों के अंतर से आगे हैं।

मथुरा में भाजपा के विनोद अग्रवाल दो दौर की गणना के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राजा मोहतसिम अहमद से 11,381 मतों से आगे हैं। बरेली में पहले दौर की गणना के बाद भाजपा के उमेश गौतम निर्दलीय उम्मीदवार इकबाल सिंह तोमर से 4,200 मतों से आगे हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में 11 मई को दूसरे चरण में 38 जिलों में 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि चार मई को पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाहजहांपुर ने अपना पहला महापौर चुनने के लिए मतदान किया।

मेरठ और अलीगढ़ में 2017 में बसपा के महापौर थे, जबकि बाकी सीटों पर भाजपा का कब्जा था। उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ था। 

Web Title: UP Nikay Chunav Result 2023 BJP leading in 16 out of 17 seats BSP leading in one seat SP and Congress's account not opened

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे