लाइव न्यूज़ :

UP: लखनऊ के लूलू मॉल में फिर से पढ़ी गई है नमाज, अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने किया दावा, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: July 15, 2022 12:20 IST

Lucknow Mall Namaz: अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने मामले में प्रशासन से अपील करते हुए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के लूलू मॉल फिर से नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने जारी किया है। उनका दावा है कि यहां एक अलग तरीके का एजेंडा चलाया जा रहा है।

Lucknow Mall Namaz: यूपी के लूलू मॉल फिर से नमाज पढ़ने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। आजतक की एक खबर के अनुसार, इस वीडियो को अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने जारी किया है। वीडियो में दो शख्स को नमाज पढ़ते देखा जा रहा है। खबर के मुताबिक, वीडियो को जारी करते हुए चतुर्वेदी ने कहा है कि यह कोई लुलु मॉल नहीं है बल्कि लुलु मस्जिद है। हालांकि लोकमत हिन्दी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

शिशिर चतुर्वेदी का क्या है दावा

मामले में बोलते हुए शिशिर चतुर्वेदी ने दावा किया है कि यह कोई मॉल नहीं है बल्कि यह एक मस्जिद है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बोला है कि यहां पर जमीन को खरीद कर अलग तरह से एक एजेंडा चलाया जा रहा है। चतुर्वेदी ने प्रशासन से अपील करते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। 

इससे पहले मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर शिशिर चतुर्वेदी ने कड़ा एतराज जताया था और कहा था कि अगर वहां दोबारा नमाज पढ़ी गई तो संगठन के कार्यकर्ता वहां सुंदरकांड की पाठ करेंगे। 

कल हुआ था अज्ञात लोगों पर केस दर्ज 

हालांकि इससे पहले लूलू मॉल के अधिकारियों ने नमाज वाले किसी भी वीडियो के मिलने से इन्कार किया था और यह भी कहा था कि मॉल में किसी तरह की धार्मिक गतिविधियों की इजाजत नहीं है। वहीं इस मामले में मॉल के मालिक द्वारा गुरुवार को केस भी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 153A, 295A, 341 समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्द कर लिया था। शुक्रवार को देखते हुए मॉल की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया था। 

क्या बोले महंत राजूदास

मॉल में फिर से नमाज पढ़े जाने पर बोलते हुए अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने कहा कि जिस तरीके से वहां नमाज पढ़ी गई है, ऐसे में वह भी अगर वहां हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो ऐसा करने से उन्हें कोई रोक भी नहीं सकेगा। इस घटना को लेकर बीजेपी संसाद सतीश गौतम ने भी एतराज जताया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोलखनऊक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह