लाइव न्यूज़ :

UP Nagar Nikay Chunav 2023: 10 महापौर उम्मीदवारों की सूची जारी, बसपा ने 6 सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 20:24 IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023: नगरीय निकाय चुनावों के तहत महापौर की 17, पार्षदों की 1420, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की 199, नगर पालिका सभासद की 5327, नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 और नगर पंचायत सदस्य की 7178 सीटों के लिए निर्वाचन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिकाय चुनाव दो चरणों में चार और 11 मई को होंगे। मतगणना 13 मई को की जाएगी।पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेगी।नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी।

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार को नगरीय निकाय चुनाव में 10 नगर निगमों के महापौर के उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिनमें से छह प्रत्याशी मुस्लिम हैं।

बसपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार आगरा नगर निगम से लता, मथुरा से राजा मोहतासिम अहमद, फिरोजाबाद - रुखसाना बेगम, झांसी- भगवान दास फुले, सहारनपुर-खादिजा मसूद, लखनऊ-शाहीन बानो, वाराणसी-सुभाष चंद्र माझी, प्रयागराज- सईद अहमद, मुरादाबाद- मोहम्मद यामीन और गोरखपुर नगर निगम के लिए नवल किशोर नाथानी को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने नौ अप्रैल को राज्य में नगर निकाय चुनाव दो चरण में कराने की घोषणा की जिसके तहत चार और 11 मई को मतदान होंगे और 13 मई को मतगणना होगी। कुमार ने बताया, "राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे।" उन्होंने बताया कि इसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा।

लखनऊ से भाजपा महापौर पद की प्रत्‍याशी सुषमा खड़कवाल ने दाखिल किया नामांकन

लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महापौर पद की प्रत्याशी सुषमा खड़कवाल ने आगामी चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुषमा खड़कवाल ने यहां पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और स्थानीय विधायकों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सुषमा ने कहा, "यह एकतरफा जीत होगी क्योंकि भाजपा के लिए किसी अन्य पार्टी से कोई चुनौती नहीं है।" अपनी प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने पर वह अपनी पूर्ववर्ती महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा छोड़े गए कार्यों को भी पूरा करेंगी।

सुषमा खड़कवाल लगभग 30 वर्षों से भाजपा से जुड़ी हैं और इस वक्‍त भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य हैं। इससे पहले वह पार्टी के अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। गढ़वाल विश्वविद्यालय से स्नातक सुषमा सैनिक कल्याण बोर्ड, भारत संचार निगम और रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबीएसपीमायावतीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप