लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन में फंसा फ्रांसीसी परिवार सीख रहा है पूजा और मंत्रोच्चार

By भाषा | Updated: April 27, 2020 15:46 IST

एसडीएम नौतनवा जसवीर सिंह ने बताया कि पैलारेज पैट्रिस फ्रांस के तोउलूसे शहर के नागरिक हैं और उनके साथ उनकी पत्नी वर्जिनी, बेटियां ओफेली और लोला तथा बेटा टॉम है।

Open in App
ठळक मुद्देयह परिवार 21 मार्च से महाराजगंज जिले के सिंघोरवा गांव में शिव रामजानकी मंदिर के पास ठहरा हैपूरा परिवार नियमित रूप से पूजा पाठ करता है और सनातन धर्म के बारे में सीख रहा है।

महाराजगंजफ्रांस का एक परिवार चार पहिया वाहन पर बहुराष्ट्रीय यात्रा पर निकला लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन घोषित होने से भारत में ही फंस गया । एसडीएम नौतनवा जसवीर सिंह ने बताया कि पैलारेज पैट्रिस फ्रांस के तोउलूसे शहर के नागरिक हैं और उनके साथ उनकी पत्नी वर्जिनी, बेटियां ओफेली और लोला तथा बेटा टॉम है । वे फरवरी से ही यात्रा कर रहे हैं । जब वे नेपाल में प्रवेश करने वाले थे तभी लॉकडाउन के कारण सीमाएं सील हो गयीं । फिर वे लक्ष्मीपुर वन के निकट गांव के मंदिर में ही रूक गये।

प्रशासन उन्हें अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया करा रहा है। यह परिवार 21 मार्च से महाराजगंज जिले के सिंघोरवा गांव में शिव रामजानकी मंदिर के पास ठहरा है। पूरा परिवार नियमित रूप से पूजा पाठ करता है। सनातन धर्म के बारे में सीख रहा है और इस धर्म का भविष्य में पालन करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त कर रहा है।

मंदिर के पुजारी उदयराज बताते हैं कि परिवार हाथ जोड़कर सबसे राम-राम और सीता-राम कहता है । ये लोग सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मंदिर रोज आते हैं और मंत्रोच्चार करने के साथ ईश्वर की आराधना करते हैं । वे अब शाकाहार खाते हैं । उन्हें मांसाहारी खाने की बजाय दाल, चावल और रोटी पसंद है।

प्रभु के प्रति उनका समर्पण अचंभित करता है । वे रोज 'ओम नम: शिवाय' का जाप करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दुनिया से कोविड—19 महामारी को समाप्त करें । पुजारी ने कहा कि शुरुआत में हालांकि यह परिवार हम लोगों के साथ घुल मिल नहीं पा रहा था लेकिन अब उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म अपना लिया है और अब वे गांव का हिस्सा बन गये हैं।

पड़ोस के गांव का संजय अंग्रेजी में इस परिवार से बात करता है । संजय बताते हैं कि परिवार कहता है कि वे अपने घर वापस लौटने के बाद भी शिव जी, पार्वती जी, गणेश जी और हनुमान जी की आराधना जारी रखेंगे।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराजगंजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए