लाइव न्यूज़ :

यूपी जल निगम ने 3 महीने से अपने कर्मचारियों को नहीं दी सैलरी, पर कोविड फंड में जमा किए 1.47 करोड़ रुपए

By स्वाति सिंह | Updated: May 6, 2020 14:54 IST

पीएम केयर्स फंड के तर्ज पर यूपी सीएम ने कोविड केयर फंड बनाया गया, जिसमें 27 अप्रैल को जल निगम के एमडी विकास गोठलवाल और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगभग 1.47 करोड़ का चेक सौंपा था।

Open in App
ठळक मुद्देजल निगम ने सीएम राहत कोष के लिए 1.47 करोड़ रुपये का योगदान दिया।जल निगम ने अपने 24 हजार से अधिक कर्मचारी व पेंशनर्स को तीन महीने से सैलरी और पेंशन नहीं दी है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश जल निगम (जल निगम) ने 27 अप्रैल को सीएम राहत कोष के लिए 1.47 करोड़ रुपये का योगदान दिया। जिसे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम केयर्स फंड की तर्ज पर बनाया है। जल निगम के प्रबंध निदेशक विकास गोठवाल और शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने डिमांड ड्राफ्ट को व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री को दिया था। निगम की ओर से इसे फरवरी महीने का एक दिन का वेतन बताया गया।  वहीं, बताया जा रहा है कि जल निगम ने अपने 24 हजार से अधिक कर्मचारी व पेंशनर्स को तीन महीने से सैलरी और पेंशन नहीं दी है। 

दिप्रिंट के मुताबिक, निगम की ओर से इसे फरवरी महीने का एक दिन का वेतन बताया गया है। वहीं, मामले में कर्मचारियों का कहना है कि जब सैलरी ही नहीं मिली तो, कैसे उससे एक दिन का वेतन का काट लिया गया।

दिप्रिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी जल निगम कर्मचारी महासंघ के संयोजक अजय पाल सोमवंशी ने बताया कि बीते तीन महीनों (फरवरी, मार्च, अप्रैल) से कोई सैलरी किसी को नहीं मिली है, तो फिर कैसे उससे पैसा काट लिया वो भी बिना किसी जानकारी। हमें कोविड फंड में देने से आपत्ति नहीं है। लेकिन हमें आपत्ति इस बात से है कि जब कर्मचारियों को ही निगम तीन महीने से सैलरी नहीं दे पा रहा है, तो कोविड केयर फंड में देने का पैसा कहां से आया और कटौती करके फंड में रकम दे दी तो फरवरी का वेतन भी तो जारी किया जाना चाहिए था।

बता दें कि पीएम केयर्स फंड के तर्ज पर यूपी सीएम ने कोविड केयर फंड बनाया गया, जिसमें 27 अप्रैल को जल निगम के एमडी विकास गोठलवाल और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगभग 1.47 करोड़ का चेक सौंपा था। इस बात की जानकारी खुद सीएमओ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करके दी थी। 

उधर, जल निगम कर्मचारी समन्वय समिति के प्रमुख प्रवक्ता डीपी मिश्रा ने कहा, 'एक दिन की सैलरी देने के लिए हमसे कोई भी लिखित अपील नहीं की गई थी। संकट के समय में किसी को भी डोनेट करने से परेशानी नहीं है। लेकिन बात ये है कि एक बार कर्मचारी और अधिकारियों से पूछा जाना आवश्यक है।' साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिस महीने की सैलरी काटी गई है उसका अभी तक वेतन आया ही नहीं है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया