लाइव न्यूज़ :

 15 जून से यूपी सरकार देगी 1 करोड़ से अधिक रोजगार, रहने के लिए किराए के घर भी मिलेंगे

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 7, 2020 18:50 IST

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम का मानना है कि 15 जून से 1 करोड़ से अधिक रोज़गार विभिन्न विभागों में होने चाहिए. सरकार ये भी देखेगी कि जहां भी श्रमिक और रोज़गार की आवश्यकता हो वहां काम दिया जाए.

Open in App
ठळक मुद्देएक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, सड़क, नहर जैसे प्रोजक्ट के निर्माण कार्यों में श्रमिकों और कामगारों का रोजगार दिया जा सकता है. कोरोना वायरस महामारी के चलते अब तक यूपी में करीब 22 लाख मजदूर वापस घर लौटे हैं

लखनऊ: लॉकडाउन के बाद देश भर से उत्तर प्रदेश लौटे मजदूरों को अब वापस दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसा भरोसा दिला रही है यूपी सरकार. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए अधिकारियों को तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 15 जून से 1 करोड़ से अधिक रोज़गार अलग अलग विभागों में होने चाहिए. इतना ही नहीं सरकार का ये आदेश है कि जहां भी श्रमिक और रोज़गार की आवश्यकता हो वहां काम दिया जाए. 

"यूपी का होगा नवनिर्माण"

यूपी सरकार ने 15 जून से 1 करोड़ लोगों को रोज़गार देने का एलान तो कर दिया. लेकिन इतनी बड़ी आबादी खपेगी कहां. इस पर सरकार का कहना है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं में इन मजदूरों और कामगारों को रोजगार दिया जा सकता है. सरकार को इसमें दोहरा मुनाफा दिखता है. सरकार का दावा है कि इससे उत्तर प्रदेश का नव निर्माण हो सकेगा. 

यहां मिलेगा रोज़गार

तो आखिर कौन सी वो योजनाए हैं जहां इन मजदूरों और कामगारों को रोज़गार मिलेगा. इस पर सरकार का दावा है कि निर्माण कार्यों के शुरू होने के बाद एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, सड़क, नहर जैसे प्रोजक्ट के निर्माण कार्यों में श्रमिकों और कामगारों का रोजगार दिया जा सकता है. सरकार उद्योग, कृषि, निर्माण  के क्षेत्र में रोजगार की सभी सम्भावनाओं को तलाशने में जुट गई हैं. 

मज़दूरों और कामगारों के लिए किराए पर घर 

इतना ही नहीं यूपी सरकार का दावा है कि मज़दूरों और कामगारों को रहने के लिए मकानों की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए भी उनके पास एक प्लान है. यूपी सरकार इन मजदूरों और कामगारों के लिए किराए के आवास उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार की योजना के तहत प्लान तैयार कर रही है. जिससे मजदूरों और कामगारों को सुविधानुसार आवास उपलब्ध हो सकेंगे. फिलहाल ये एलान कोरोना काल तक तो मज़दूरों को रोक पाएंगे लेकिन जल्दी ही वादों के मुताबिक इनके घर चूल्हा नहीं जला तो कोरे वादों का ये क्या करेंगे ये तो वक्त ही बताएगा.

टॅग्स :प्रवासी मजदूरउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी