लाइव न्यूज़ :

उप्र : ट्रक और कार की भिड़ंत में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2021 11:02 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 16 नवंबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार की देर शाम ट्रक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश कुमार दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर राजमार्ग में स्थित प्रेमनगर में सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक ट्रक और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी। हादसे में चंद्रेश (46) और उनकी पत्नी मीना (45) के अलावा मोहनी (50) और काजल (14) की मौके पर मौत हो गयी, जबकि खुशी (17) और गोविंदश्री (47) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतक और घायल जालौन जिले के रहने वाले हैं और एक शादी में शामिल होने अरतरा गांव जा रहे थे।

एसपी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब