लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय का आदेश रद्द किया, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2020 19:42 IST

सामूहिक बलात्कार केसः उप्र सरकार की अपील पर यह फैसला सुनाते हुये कहा कि उच्च न्यायालय का तीन सितंबर का आदेश संतोषप्रद नहीं है। गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री थे और उन पर अन्य लोगों के साथ एक महिला का बलात्कार करने और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने के प्रयास के आरोप हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत देने का इलाहाबाद उच्च न्यायालय का आदेश निरस्त कर दिया।आगे उपचार की जरूरत के लिये उन्हें मेडिकल आधार पर अंतरिम राहत देने के बारे में अपनी संतुष्टि दर्ज नहीं की है।कानून के तहत आरोपी सहित सभी के साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को मेडिकल आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत देने का इलाहाबाद उच्च न्यायालय का आदेश निरस्त कर दिया।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने उप्र सरकार की अपील पर यह फैसला सुनाते हुये कहा कि उच्च न्यायालय का तीन सितंबर का आदेश संतोषप्रद नहीं है। प्रजापति समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री थे और उन पर अन्य लोगों के साथ एक महिला का बलात्कार करने और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने के प्रयास के आरोप हैं।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने प्रजापति को मिल रहा उपचार अपर्याप्त होने और उन्हें किसी मेडिकल संस्थान विशेष से आगे उपचार की जरूरत के लिये उन्हें मेडिकल आधार पर अंतरिम राहत देने के बारे में अपनी संतुष्टि दर्ज नहीं की है।’’ पीठ ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने रिकार्ड पर उपलब्ध सारी सामग्री पर विचार किये बगैर ही तीन सितंबर, 2020 का आदेश पारित कर दिया जो अरक्षणीय है। इसके परिणाम स्वरूप हम अपील स्वीकार करते हैं और तीन सितंबर का आदेश निरस्त करते हैं।’’

पीठ ने प्रजापति के वकील की इस दलील पर भी विचार किया कि प्रत्येक व्यक्ति को, भले ही वह किसी गंभीर अपराध में आरोपी ही हो, जेल प्राधिकारियों द्वारा मानवीय तरीके से पेश आने की अपेक्षा की जाती है। पीठ ने कहा, ‘‘इस बारे में कोई दो राय नहीं हो सकती। कानून के तहत आरोपी सहित सभी के साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए। यही नहीं, गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज को जेल में उचित इलाज उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

इस मामले में सुनवाई के दौरान उप्र सरकार ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि प्रजापति को हर तरह की मेडिकल सुविधा और इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। शीर्ष अदालत ने 21 सितंबर को प्रजापति को उच्च न्यायालय द्वारा तीन सितंबर को दी गयी दो महीने की अंतरिम जमानत पर रोक लगा दी थी। प्रजापति के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में 2017 में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था और उन्हें 15 मार्च, 2017 को गिरफ्तार कर लिया गया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप