लाइव न्यूज़ :

UP Election Results 2022: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बोल, कहा- बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 12:05 IST

गिरिराज सिंह ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया.. लोकतंत्र की जीत हुई.. विकास की जीत हुई.. मोदी जी की जीत हुई।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि लोगों ने जात-पात और अफवाहों के बाजार को राजनीति से बाहर किया।यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इन चुनावों में बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया और जीत लोकतंत्र की हुई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

राज्य विधानसभा की 403 में से 393 सीटों के प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 217 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, समाजवादी पार्टी 158 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुजन समाज पार्टी 10, कांग्रेस पांच सीटों पर जबकि अन्य दल तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।

सिंह ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया.. लोकतंत्र की जीत हुई.. विकास की जीत हुई.. मोदी जी की जीत हुई।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के विकास की जीत हुई, लोगों ने जात-पात और अफवाहों के बाजार को राजनीति से बाहर किया।’’

अब तक आए रूझानों से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और मणिपुर में भी अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है। गोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावगिरिराज सिंहBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस