लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः लालू यादव की बेटी रोहिणी ने अखिलेश के समर्थन में किए ट्वीट, कमल रखो नुमाइश में, अखिलेश रहेंगे बाइस में, ट्राई करो सत्ताइस में...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2022 19:36 IST

UP elections: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 300 यूनिट मुफ्त घरेलू बिजली देने का वादा करने के बाद कहा कि सपा के सत्ता में आने पर उनकी सरकार उत्तर प्रदेश के युवाओं और छात्रों को लैपटॉप बांटेगी.

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू और सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा कर चुकी है।बिहार की नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोलती रहती हैं.14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च, और सात मार्च को मतदान होंगे.

पटनाः उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अब लालू परिवार भी सक्रिए हो गया है. तेजस्वी यादव ने यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) की साइकिल को सहारा देने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं. अब उनकी बहन रोहिणी आचार्या सक्रिय हो गई हैं.

आज भाजपा पर हमला करते हुए रोहिणी ने अखिलेश यादव को यूपी का भविष्य बताया है. रोहिणी ने आज ट्वीट में लिखा है कि "कमल रखो नुमाइश में, अखिलेश रहेंगे बाइस में, ट्राई करो सत्ताइस में. उन्होंने कहा है कि 2022 में सपा की सरकार आना तय है. यहां बता दें कि रोहिणी इन दिनों ट्वीटर पर काफी सक्रिए रहती हैं और वक्त-बेवक्त बिहार की नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोलती रहती हैं.

इसी कड़ी में अब उन्होंने अपने संबंधी अखिलेश यादव को पूरजोर समर्थन देने की दिशा में पहल शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए दस फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा. इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च, और सात मार्च को मतदान होंगे.

जबकि दस मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. ऐसे में बिहार के नेताओं का रूख भी उत्तर प्रदेश की ओर हो चला है. हालांकि रैली आदि नही होने की वजह से सभी डिजिटल प्लेटफार्म पर ही शब्द बाणों की बौछार करने में जुटे हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीलखनऊBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया