UP Elections 2022: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था होगी बहाल

By अनिल शर्मा | Published: January 20, 2022 02:51 PM2022-01-20T14:51:55+5:302022-01-20T15:00:50+5:30

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा परिवारवाद का आरोप लगाती है लेकिन कम से कम हमारे परिवार को तो ले रही है। विचारधारा की लड़ाई में भाजपा हार गई है। हम आगे हैं। आउटसोर्स अच्छी प्रथा नहीं है।

up elections 2022 akhilesh yadav says old pension system will be restored if SP government is formed | UP Elections 2022: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था होगी बहाल

UP Elections 2022: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था होगी बहाल

Highlightsयूपी में सपा की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगाः अखिलेश यादवअखिलेश ने कहा, 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी

UP Elections 2022:  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा।

यही नहीं अखिलेश यादव ने इसका वादा करते हुए कहा है कि इसे समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा परिवारवाद का आरोप लगाती है लेकिन कम से कम हमारे परिवार को तो ले रही है। विचारधारा की लड़ाई में भाजपा हार गई है। हम आगे हैं। आउटसोर्स अच्छी प्रथा नहीं है। सपा प्रमुख ने कहा कि हमारे यहां कथनी और करनी में भेद नहीं है। हमारी जो पार्टी कहती है वो करती है।

उधर, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। औरैया के बिधूना से 2012 में विधायक बने गुप्ता के साथ कांग्रेस नेता डॉ प्रियंका मौर्या और अयोध्या से लोक गायिका वंदना मिश्रा ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा में नये सदस्यों के शामिल होने से संबंधित समिति के प्रमुख और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Web Title: up elections 2022 akhilesh yadav says old pension system will be restored if SP government is formed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे