लाइव न्यूज़ :

आरपीएन सिंह ने भाजपा में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, कहा- हो सकता है मेरा भूत ज्वाइन कर रहा हो

By विशाल कुमार | Updated: December 12, 2021 11:01 IST

मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि उत्तर प्रदेश के पड़रौना से आने वाले आरपीएन सिंह कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरपीएन सिंह ने भाजपा में शामिल होने की खबरों का सिरे से खंडन किया है।मैं लखनऊ में भाजपा ज्वाइन नहीं कर रहा, हो सकता है मेरा भूत ज्वाइन कर रहा हो।मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं आरपीएन सिंह।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आज भाजपा में शामिल होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने ऐसी खबरों का सिरे से खंडन किया है।

भाजपा में शामिल होने की खबरों पर आरपीएन सिंह ने कहा, 'मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है. मैं जयपुर रैली में स्वास्थ्य कारणों से नहीं गया जिसकी जानकारी मैंने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को पहले ही दे दी थी. मैं लखनऊ में भाजपा ज्वाइन नहीं कर रहा, हो सकता है मेरा भूत ज्वाइन कर रहा हो।'

दरअसल, मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि उत्तर प्रदेश के पड़रौना से आने वाले आरपीएन सिंह कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

खबरों के अनुसार, मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके आरपीएन सिंह रविवार सुबह भाजपा कार्यालय में जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में पड़रौना से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं. 2009 में वह लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने. यूपीए सरकार में उन्होंने गृह राज्यमंत्री का पद भी संभाला. वह पेट्रोलियम, राजमार्ग और भूतल परिवहन मंत्री भी रहे हैं. उन्हें कांग्रेस ने झारखंड का प्रदेश प्रभारी भी बनाया।

टॅग्स :कांग्रेसBJPविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं