UP Election Results 2022: शुरुआती रूझानों में भाजपा 100 के पार तो सपा को 60 सीटों पर बढ़त, मुकाबला कांटे की होने की उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2022 08:28 AM2022-03-10T08:28:35+5:302022-03-10T08:33:44+5:30

फिलहाल पोस्टल बैलट की गिनती जारी है। इसके बादईवीएम में दर्ज हुए वोटों की भी गणना शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

up election results 2022 early trends suggests bjp crosses 100 marks and sp on 60 | UP Election Results 2022: शुरुआती रूझानों में भाजपा 100 के पार तो सपा को 60 सीटों पर बढ़त, मुकाबला कांटे की होने की उम्मीद

UP Election Results 2022: शुरुआती रूझानों में भाजपा 100 के पार तो सपा को 60 सीटों पर बढ़त, मुकाबला कांटे की होने की उम्मीद

Highlightsउत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 10 मार्च तक मतदान हुआ।साल 2017 में भाजपा अपने दम पर 312 सीटें जीती थीं।विपक्षी सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रूझानों में भाजपा गठबंधन करीब 80 सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी का गठबंधन करीब 40 सीटों पर आगे चल रहा है।

फिलहाल पोस्टल बैलट की गिनती जारी है। इसके बादईवीएम में दर्ज हुए वोटों की भी गणना शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 10 मार्च तक मतदान हुआ। यूपी में बहुमत के लिए 202 चाहिए होंगी।

प्रदेश में मतगणना शांति-पूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।

साल 2017 में भाजपा अपने दम पर 312 सीटें जीती थीं जबकि एनडीए का आंकड़ा 325 था। सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं।

Web Title: up election results 2022 early trends suggests bjp crosses 100 marks and sp on 60

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे