लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में प्रत्याशी उतारेंगे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2022 16:19 IST

UP Election 2022: मुकेश सहनी ने राज्य में स्थानीय निकाय कोटे से 24 सीटों पर होने वाले विधानपरिषद के चुनाव में सीटों को लेकर दावेदारी की है.

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत चुनाव के दौरान ही हमने इसकी तैयारी कर ली है. एनडीए में सभी दलों के बीच बराबर सीटों का बंटवारा किया जाएगा.हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे.

UP Election 2022: बिहार के पशुपालन मंत्री व वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने सभी राजनीतिक दलों को खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी फिर चाहे वह भाजपा, जदयू, राजद या कांग्रेस यह समझती है कि वह हमारी पार्टी को खत्म कर देगी तो यह संभव नहीं है.

वीआईपी को खत्म करना इतना आसान नहीं हैं. मुकेश सहनी ने कहा कि जो लोग सत्ता की कुर्सी पर कुंडली मारकर बैठे हैं, उन्हें वह जगह खाली करनी होगी क्योंकि अब लोग जागरूक हो गए हैं. मुकेश सहनी ने राज्य में स्थानीय निकाय कोटे से 24 सीटों पर होने वाले विधानपरिषद के चुनाव में सीटों को लेकर दावेदारी की है.

उन्होंने कहा कि पिछडे़ समाज के लोग अपना हक लेना जान गए हैं. यह हमने विधानसभा चुनाव में दिखा दिया था. उन्होंने कहा कि हम विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे. मुकेश सहनी ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान ही हमने इसकी तैयारी कर ली है. हालांकि मुकेश सहनी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि एनडीए में सभी दलों के बीच बराबर सीटों का बंटवारा किया जाएगा.

लेकिन उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने साफ कह दिया है कि वह मुकेश सहनी को एक भी सीट नहीं देने वाले. इसके बाद मुकेश सहनी ने ऐलान कर दिया है कि सीट नहीं मिलने पर विधानपरिषद के 24 सीट पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगे. हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे.

उन्होंने कहा कि विधानपरिषद की चुनाव में मिल बांटकर चुनाव लड़ने की जरूरत है. इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि हम अपनी पार्टी का विस्तार दूसरे राज्यों में भी करना चाह रहे हैं. हम जल्द ही झारखंड में पार्टी का कार्यालय खोलने जा रहे हैं. मार्च के बाद झारखंड में पार्टी के विस्तार पर काम किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि आज भी वह गठबंधन में हैं, इसलिए भाजपा को इसका पालन करना चाहिए. सहनी ने कहा कि फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर व्यस्त हैं. बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर उनकी भाजपा से कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की मांग चार सीटों की होगी.

टॅग्स :बिहारमुकेश सहनीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष