यूपी चुनावः मेरे पिता ने इस्तीफा दिया, समाजवादी पार्टी या किसी दल में शामिल नहीं हुए, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 11, 2022 07:39 PM2022-01-11T19:39:45+5:302022-01-11T19:41:59+5:30

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के चौथे दिन मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को राज्य सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से बड़ा झटका लगा है।

UP Election 2022 Swami Prasad Maurya quit his post BJP’s Badaun MP Sanghamitra Maurya father has not joined any party sp | यूपी चुनावः मेरे पिता ने इस्तीफा दिया, समाजवादी पार्टी या किसी दल में शामिल नहीं हुए, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा ने कहा

1980 में सक्रिय रूप से राजनीति में कदम रखा और वह बसपा के प्रदश अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। वह मायावती सरकार मंत्री भी रहे हैं।

Highlightsतीन अन्य विधायकों ने भी भाजपा से इस्तीफा दिया।2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद आपको नजर आएगा।स्वामी प्रसाद मौर्य (68) मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के चकबड़ गांव रहने वाले हैं।

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबरों की पृष्ठभूमि में उनकी बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने दावा किया कि उनके पिता अभी किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

संघमित्रा ने कहा कि मौर्य अगले दो दिनों में अपनी आगे की रणनीति घोषित करेंगे। मंत्रिमंडल और भाजपा से मौर्य के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर अपने साथ उनकी तस्वीर साझा करते हुए सपा में उनका स्वागत किया है। इसके बाद मौर्य के सपा में शामिल होने की सूचना तेजी से फैली।

हालांकि इस संबंध में भाजपा सांसद और मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य ने कहा कि उनके पिता ने इस्तीफा जरूर दिया है लेकिन अभी समाजवादी पार्टी या अन्य किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। यह पूछे जाने पर कि सोशल मीडिया में अखिलेश यादव के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य की तस्वीर वाला पोस्ट वायरल हो रहा है और यादव मौर्य का अपनी पार्टी में स्वागत कर रहे हैं।

संघमित्रा ने कहा, ‘‘2016 में भी जब पिताजी ने बसपा छोड़ा था तब सबसे पहले शिवपाल यादव ने इसी तरह अपने साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाला था, वह पोस्ट भी वायरल हुआ था।’’ संघमित्रा ने कहा, ‘‘मेरे पिता ने आज मीडिया से स्पष्ट कहा कि वह दो दिन बाद अपनी रणनीति तय करेंगे और उसका खुलासा करेंगे।’’

गौरतलब है कि मौर्य के इस्तीफे के बाद सपा प्रमुख यादव ने अपने साथ मौर्य की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंकलाब होगा- बाइस में बदलाव होगा।’’

Web Title: UP Election 2022 Swami Prasad Maurya quit his post BJP’s Badaun MP Sanghamitra Maurya father has not joined any party sp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे