लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव 2022: सपा की नई लिस्ट जारी, पडरौना से नहीं लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा को टिकट

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2022 12:31 IST

यूपी विधानसभा चुनाव: स्वामी प्रसाद मौर्य ने पडरौना सीट छोड़ दी है। वे कुशीनगर के फाजिलनगर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तीन और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट बदली गई है, वे पडरौना से नहीं बल्कि मौर्य कुशीनगर के फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे।कौशाम्बी के सिराथू से पल्लवी पटेल को टिकट दिया गया है, यहां भाजपा से केशव प्रसाद मौर्य मैदान में हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। ताजा जारी किए गए लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके तहत लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा से आए स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर के फाजिलनगर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इससे पहले उनके पडरौना से चुनाव लड़ने की बात कही जी रही थी। 

इसके अलावा कौशाम्बी के सिराथू से पल्लवी पटेल को टिकट दिया गया है। इस सीट से भाजपा की ओर से केशव प्रसाद मौर्य चुनावी मैदान में हैं। पल्लवी अपना दल (के) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की छोटी बेटी और केंद्र में मंत्री अनुप्रिया की छोटी बहन हैं। 

स्वामी प्रसाद मौर्ट ने बदली अपनी सीट

स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले महीने समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। 2017 में भाजपा के टिकट पर पडरौना से जीत हासिल करने वाले मौर्य के इस बार भी इसी सीट से मैदान में उतरने की अटकलें थीं। हालांकि सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट में बदलाव का फैसला किया गया।

आरपीएन पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 और साल 2007 में जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके बाद वह कुशीनगर से 2009 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह सांसद बने और फिर मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रहे।

लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर सस्पेंस खत्म

सपा की नई लिस्ट से लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर भी सस्पेंस खत्म हो गया है। पार्टी ने मंगलवार को लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। हालांकि सरोजनी नगर को छोड़ दिया गया था। दूसरी ओर भाजपी की ओर से मंगलवार रात आई लिस्ट में सरोजनी नगर से मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटकर राजेश्वर सिंह को दिया गया। ऐसे में अटकलें लग रही थीं कि स्वाति सिंह को समाजवादी पार्टी ऑफर दे सकती हैं।

बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी, दूसरे चरण की 14 फरवरी, तीसरे चरण की 20 फरवरी और चौथे चरण की 23 फरवरी को होगी। इसके बाद पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी और छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा। सातवें चरण की वोटिंग 7 मार्च को होगी। नतीजे 10 मार्च को आएंगे

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावस्वामी प्रसाद मौर्यसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD के लिए जैसे गाने बने, वैसे गाने मत बना देना?, आखिर क्यों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कलाकार साथियों से अपील की, वीडियो

भारत2025-2026-2027?, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के बाद अगला नंबर ममता दीदी और फिर सपा बहादुर अखिलेश यादव का?, केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट में लिखा, पढ़िए

भारतहिंदुत्व के नाम पर सरकार चलाना चाहते हैं?, माता प्रसाद पांडेय ने कहा- सीएम नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करेगी बीजेपी

भारतकौन थे सुधाकर सिंह?, सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा...

भारतसपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा?, जाली पैन कार्ड बनवाने के मामले में दोषी, 50–50 हजार रुपये जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट