लाइव न्यूज़ :

'बटन साइकिल का दबाया, पर्ची निकली कमल की', EC से शिकायत में सपा ने कही यह बात; फर्रुखाबाद में साइकिल चुनाव चिन्ह बटन नहीं होने का भी आरोप

By आजाद खान | Updated: February 21, 2022 12:59 IST

UP Election 2022: सपा ने यह भी आरोप लगाया कि फर्रुखाबाद विधानसभा 194 के बूथ नंबर 173, 174, 175 पर कई ईवीएम मशीन भी खराब हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने भोगनीपुर सीट के बूथ पर गलत पर्ची निकलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सपा को वोट के बाद सिर्फ बीजेपी की ही पर्ची निकल रही है। सपा ने फर्रुखाबाद विधानसभा में ईवीएम मशीन पर साइकल चुनाव चिन्ह नहीं होने का भी आरोप लगाया है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में कल 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ है। इस मतदान के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यह आरोप लगाया है कि भोगनीपुर सीट के बूथ पर वोट के बाद गलत पर्ची निकली है। इसके खिलाफ अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। अखिलेश यादव का कहना है कि आयोग इस पर ध्यान दें और इसके खिलाफ कार्रवाई भी करें। लेकिन चुनाव आयोग ने सपा प्रमुख के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

अखिलेश यादव के आरोपो पर चुनाव आयोग ने क्या कहा

अखिलेश यादव के मुताबिक, कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट के बूथ संख्या 121 पर जब कोई सपा को वोट डाल रहा है तो VVPAT से बीजेपी की पर्ची निकल रही है। इस पर बोलते हुए आजतक की एक रिपोर्ट को अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी बी डी राम तिवारी ने बताया, “हमें शिकायत मिली थी कि भोगनीपुर, कानपुर देहात में बूथ संख्या 121 पर ईवीएम पर एसपी के साइकल चिह्न पर बटन दबाने पर बीजेपी का चिह्न (कमल) प्रदर्शित करने वाली चिट जनरेट हो रही है। यह शिकायत निराधार पाई गई है।” 

कई और इलाके के EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी द्वारा कई अलग-अलग इलाकों में EVM के खराब होने की बात भी सामने आई है। इस पर समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडेल से कई ट्वीट किए गए हैं। फर्रुखाबाद विधानसभा पर पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा, “फर्रुखाबाद जिले की 194 फर्रुखाबाद विधानसभा के बूथ नंबर 37 पर ईवीएम मशीन पर साइकल चुनाव चिन्ह का बटन ही नहीं है।”

फर्रुखाबाद विधानसभा में कई ईवीएम मशीन हुए खराब- सपा

सपा ने यह भी आरोप लगाया कि फर्रुखाबाद विधानसभा में कई ईवीएम मशीन के खराब होने की बात भी सामने आई है। इस पर पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा, “फर्रुखाबाद विधानसभा 194 बूथ नंबर 173, 174, 175 पर बार-बार ईवीएम मशीन खराब हो रही है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए निर्भीक, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान कराना सुनिश्चित करें।”

आपको बता दें कि सपा ने इससे पहले भी कई ईवीएम मशीन के खराब होने की शिकायत की थी जिसको चुनाव आयोग ने निराधार बताया था। तीसरे चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब में भी कल चुनाव हुए हैं। यहां पर भी ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं जिसे चुनाव आयोग ने गलत बताया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022समाजवादी पार्टीचुनाव आयोगकानपुरअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो