लाइव न्यूज़ :

भाजपा यूपी की सत्ता में फिर आई तो होली दिवाली पर देगी फ्री गैस-सिलेण्डर, गोण्डा रैली में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

By विनीत कुमार | Updated: February 19, 2022 14:51 IST

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी चुनाव के दौरान एक रैली में कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ की सरकार दोबारा बनी तो किसानों को अगले पाँच साल बिजली बिल नहीं देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने शनिवार को गोण्डा के कर्नलगंज में चुनावी रैली को संबोधित किया।राजनाथ सिंह ने कहा- भाजपा सत्ता में आई को होली और दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।यूपी के गोण्डा में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है, जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं।

गोण्डा: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव प्रचार भी जोरों पर है। इसी कड़ी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोण्डा में चुनावी रैली को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने गोण्डा के कर्नलगंज रैली में कहा कि भाजपा की सरकार अगर एक बार फिर यूपी में सत्ता में आती है तो होली और दिवाली पर हर साल गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। 

भाजपा के घोषणा पत्र में भी इस संबंध में पहले ही ऐलान किया जा चुका है कि मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को दिए जाएंगे। गोण्डा में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा। इस जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं।

कांग्रेस और राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का हमला

राजनाथ सिंह ने गोण्डा की इस रैली में राहुल गांधी के संसद में दिए उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान करीब आ गए। राजनाथ सिंह ने इसका जवाब देते हुए कि राहुल गांधी ने भारत का इतिहास नहीं पढ़ा है। सिंह ने कहा कि राहुल को आधुनिक भारत का इतिहास भी पढ़ना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा, 'जवाहरलाल नेहरू जब प्रधानमंत्री थे तब पाकिस्तान ने अधिकृत शाखगाम घाटी को गैरकानूनी तरीके से चीन को सौंप दिया था। जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोराकोरम हाइवे बना तब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। जब सीपीईसी के तहत निर्माण शुरु हुआ तो मोदी जी नहीं बल्कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे।'

राजनाथ सिंह ने ये भी दावा किया कि सर्वे एजेंसी बता रही हैं कि यूपी में पहले दो चरण में भाजपा को पिछली बार के विधानसभा चुनाव के लगभग बराबर ही सीटें मिल रही हैं।

अमित शाह की बांदा में रैली

दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बांदा जिले में चुनावी रैली की। शाह ने बांदा के तिंदवारी में एक रैली को संबोधिक करते हुए कहा, 'अगर किसी तरह साइकिल (समाजवादी पार्टी) सत्ता में आ गई तो यूपी पूरे देश में आतंकवाद की सप्लाई करने लगेगा। अखिलेश की सरकार में सूखा पड़ने से करीब 2000 किसान भूख से मर गए।'

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के 16 जिलों के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण के लिए रविवार को मतदान होगा। तीसरे चरण में दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

तीसरे चरण में राज्‍य के 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने हैं। 

मैनपुरी जिले के साथ ही हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावराजनाथ सिंहअमित शाहराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील