लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: 10 महिला, 44 पिछड़े और 19 अनुसूचित जाति, भाजपा ने जारी की यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2022 16:56 IST

UP Election 2022: गोरखपुर में छठवें चरण के तहत तीन मार्च को जबकि सिराथू में पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होना है। पहले और दूसरे चरण में कुल 113 सीटों पर मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे चरण की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की।दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा।भाजपा का अपना दल (एस) और निषाद पार्टी से गठबंधन हुआ है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 105 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को यह घोषणा की।

यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में 10 महिला, 44 पिछ़ड़े और 19 सीट अनुसूचित जाति के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 20 वर्तमान विधायकों के टिकट भी काटे हैं। प्रधान ने कहा, ‘‘आज हमने 105 प्रत्याशियों की घोषणा की है। उसमें वर्तमान विधायक 83 थे। हमने उनमें से 63 को फिर से टिकट दिया है। हम 20 सीटों पर उन मित्रों को अन्य कामों में नियोजित करना तय किया है।’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। योगी और मौर्य अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। योगी पांच बार गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं जबकि मौर्य ने 2012 में अपना पहला चुनाव सिराथू से ही जीता था।

इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। प्रधान ने कहा कि भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था संसदीय बोर्ड ने योगी को गोरखपुर से और मौर्य को सिराथू से चुनाव लड़ाने का फैसला किया।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकेशव प्रसाद मौर्याUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस