लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: भोजपुरी सुपरस्टार रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शेयर की फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 25, 2022 17:43 IST

UP Election 2022: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण का मतदान 10 फरवरी को है।सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा।मतगणना 10 मार्च को होगी।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। यूपी में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, सपा, भाजपा और बसपा के बीच है। सभी दलों ने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री रानी चटर्जीकांग्रेस में शामिल हो गईं।

रानी चटर्जी ने कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो शेयर की। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसमें प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने गांधी का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है।

प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं...।आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाक़ात हुई, साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता और मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर भी साथ में थे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाए जाने की पृष्ठभूमि में मंगलवार को कहा कि भाजपा का यह कदम इस बात संकेत देता है कि सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व अपनी ‘अधिनायकवादी व्यवस्था’ में योगी को उनकी जगह दिखाने का प्रयास कर रहा है, क्योंकि वहां सिर्फ एक ही सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) हो सकता है।

भाजपा ने गत 15 जनवरी को घोषणा की थी कि आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, हालांकि पहले उनके अयोध्या या मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ पांच बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। उप्र के मुख्यमंत्री को उनके गृह क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘ऐसा लगता है कि उनका नेतृत्व उन्हें उनकी जगह दिखाने की कोशिश कर रहा है। यह सर्वविदित सच है कि वे कुछ समय से ऐसा करना चाह रहे थे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावरानी चटर्जीप्रियंका गांधीकांग्रेसUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष