लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: बाहुबली विजय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका की खारिज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2022 15:19 IST

सुप्रीम कोर्ट ने विजय मिश्रा की विशेष जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि जमानत विचार न करने के योग्य है 

Open in App
ठळक मुद्देजस्टिस डीवाई चंद्रचूड ने खारिज की विजय मिश्रा के जमानत की याचिका सुप्रीम कोर्ट में विजय मिश्रा की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी पेश हुए थेविजय मिश्रा पर मकान कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने और रेप के अपराध में केस दर्ज है

उत्तर प्रदेश के भदोही के आने वाले बाहुबली निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा को विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है।

सुप्रीम कोर्ट ने उनकी विशेष जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके कारण अब वो जेल की सलाखों के पीछे ही रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने विजय मिश्रा की जमानत याचिका विचार न करने योग्य कहते हुए खारिज कर दी। 

मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह जमानत के लिए उपयुक्त मामला नहीं है। इसलिए इस याचिका को खारिज किया जाता है। 

दरअसल विजय मिश्रा ने एमपी-एमएलए कोर्ट में अपने चुनावी क्षेत्र ज्ञानपुर में प्रचार के लिए जमा्नत याचिका दाखिल की थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया। 

इस मामले में विधायक विजय मिश्रा की ओर से सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी पेश हुए थे। मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल विजय मिश्रा को यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कई तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं।

मुकुल रोहतगी ने कोर्ट से दरख्वास्त है कि वो विजय मिश्रा की जमानत याचिका को मंजूर करे, जिससे वो जेल से रिहा होकर अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकें। लेकिन कोर्ट ने मामले को खारिज कर दिया।   

मालूम हो कि बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर भदोही के गोपीगंज थाने में अपने रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी के मकान पर कब्जा करने, उन्हें जान से मारने की धमकी देने और वसीयत करने के लिए दबाव डालने के आरोप में अपराध पंजीकृत किया गया है। इसी मामले में गिरफ्तार विजय मिश्रा इस समय आगरा की जेल में बंद है। 

इसके अलावा विजय मिश्रा और उनके बेटे के खिलाफ बलात्कार जैसी गंभीर धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पीड़िता ने बीते शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि उसे केस वापस ले लेने के लिए जेल से धमकी दी जा रही है।

पीड़िता ने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में बंद विजय मिश्रा और उनके परिवार के सदस्य केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि वो तत्काल विधायक मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा और पत्नी रामलली के साथ उनके भतीजे को गिरफ्तार करें। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारभदोहीसुप्रीम कोर्टDY Chandrachud
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?