लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: आज आप बताइए अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी कहां हैं, अमित शाह ने अखिलेश पर किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 21, 2022 18:09 IST

UP Election 2022: 'जो बोले सो निहाल' का नारा लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों के मतदान में सपा और बसपा दोनों का ही सूपड़ा साफ हो गया है और कांग्रेस तो दूरबीन लेकर भी दिखाई नहीं पड़ती है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी का कहना है कि आतंकवाद पर रोक लगाना फिजूल बात है।स्थानीय भाजपा सांसद वरुण गांधी मौजूद नहीं थे।गृह मंत्री ने कहा "महान सिख गुरुओं के बलिदान को कौन भुला सकता है।’’

UP Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया। अहमदाबाद में बम धमाके हुए मोदी जी मुख्यमंत्री थे, 38 लोगों को फांसी पर लटकाने का हुकूम सुना दिया गया है।​ अखिलेश बाबू और प्रियंका बहन को ये फालतू चीज लगती है।

बाराबंकी में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू जिस बम धमाके में सैकड़ों लोगों की जान गई वो आपके लिए फालतू हो सकता है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता के लिए आतंकवादियों को फांसी कराने से बड़ा कोई काम नहीं हो सकता।

गृह मंत्री ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों और वंचितों की सच्ची हितैषी भाजपा ही है, अगर सपा सत्ता में आई तो फिर से गुंडागर्दी छा जाएगी। पिछले पांच साल में योगी ने चुन-चुन कर माफियाओं का सफाया कर दिया है।

उन्होंने कहा "आज आप बताइए अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी कहां हैं। क्या यह लोग कभी जेल गए थे और अगर गलती से भी अखिलेश सत्ता में आ गए तो क्या यह लोग जेल में रहेंगे। माफिया तत्वों ने दो हजार करोड़ रुपए की संपत्ति कब्जा कर रखी थी। योगी जी ने उनसे यह जमीन लेकर गरीबों के मकान बनवाए हैं।"

यूपी अखिलेश जी के 'निजाम' के शासन में था - नसीमुद्दीन के लिए एन, इमरान मसूद के लिए मैं, आजम खान के लिए ए, मुख्तार अंसारी के लिए एम। ये सभी जेल में हैं। गलती से बाराबंकी की जनता 'साइकिल' की सवारी करती है, तो ये लोग तुरंत ढीले हो जाएंगे। एक समय में उत्तर प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे गोलियां चलती थी और अपहरण होता था। भाजपा की सरकार ने इसको नेस्तेनाबूत किया है।

सपा, बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश आतंकवाद और दंगों का सेंटर माना जाता था और माफियाओं का कॉरिडोर माना जाता था। सीतापुर में दबंगों और माफियाओं का राज था। आज यहां कोई बाहुबली नहीं है, सिर्फ बजरंगबली हैं। शाह ने यहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में आरोप लगाया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने हालिया साक्षात्कार में आतंकवाद के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा था कि ऐसी फिजूल बातों के लिए उनके पास वक्त नहीं है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअमित शाहयोगी आदित्यनाथBJPबीएसपीकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?