लाइव न्यूज़ :

UP: लॉकडाउन के दौरान कोई पैदल यात्रा न करें, बाहर फंसे सभी को लाया जाएगा वापिस: यूपी के अपर मुख्य सचिव

By अनुराग आनंद | Updated: April 30, 2020 16:39 IST

यूपी के अपर गृह सचिव अवनीश अवस्थी की मानें तो लॉकडाउन के दौरान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जब लोग पहुंचे थे तब प्रदेश सरकार ने बसों से 4 लाख लोगों को उनके घर पहुंचाए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देअवनीश अवस्थी ने ये भी कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने निवेदन किया है कि कोई पैदल यात्रा न करे।हरियाणा से 12000 लोग व राजस्थान से 11500 छात्र उत्तर प्रदेश वापस आ चुके हैं।

लखनऊ: देश भर में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण की संख्या में तेजी से हो रहे वृद्धि को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। लॉकडाउन की समय-सीमा  3 मई तक है।

ऐसे में हर राज्य सरकार संक्रमण को रोकने के लिए व बाहर फंसे राज्य के लोगों को लाने के लिए गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर अपने-अपने स्तर पर काम कर रही है। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा है कि राज्य के बाहर दूसरे प्रदेशों प्रदेशों में जो लोग भी हैं उन सभी को वापस राज्य में लाए जाने को लेकर तेजी से काम हो रहा है।

अवनीश अवस्थी ने कहा है कि हर कामगार को सुरक्षित प्रदेश वापिस लाने की व्यवस्था सरकार कर रही है। इसी संबंध में गृह सचिव अन्य राज्य की सरकारों से वार्ता कर रहे हैं। वापिस लाने के लिए चरणबद्ध योजना बनाई जा रही है।

इसके साथ ही अवनीश अवस्थी ने ये भी कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने निवेदन किया है कि कोई पैदल यात्रा न करे, हम उन सभी लोगों को वापस लाएंगे जो राज्य के बाहर हैं। यूपी के गृह सचिव की मानें तो लॉकडाउन के दौरान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जब लोग पहुंचे थे तब प्रदेश सरकार ने बसों से 4 लाख लोगों को उनके घर पहुंचाए थे। 

इसके अलावा, हरियाणा से 12000, राजस्थान से 11500 छात्र प्रदेश वापस आ चुके हैं। प्रयागराज के 15000 छात्र जा चुके हैं। ऐसे में सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा है कि   लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार स्वास्थ्य परीक्षण के बाद लोगों को प्रदेश लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत काम कर रही है। 

अगर प्रदेश सरकार संबंधित राज्य सरकारों से प्रवासी श्रमिकों के नाम, पते, टेलीफोन नंबर और स्वास्थ्य परीक्षण स्थिति की सूचि अगर प्राप्त कर लेती है तो उनको वापिस लाने की कार्य योजना को आगे बढ़ा दिया जाएगा। ये अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा है। 

हर कामगार को सुरक्षित प्रदेश वापिस लाने की व्यवस्था सरकार कर रही है। इसी संबंध में गृह सचिव अन्य राज्य की सरकारों से वार्ता कर रहे हैं।  इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि वह इस बात की व्यवस्था करें कि बाहर रह रहे लोग जो घर आना चाहते हैं, उन्हें कैसे वापस लाया जाए। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां