लाइव न्यूज़ :

यूपीः इसी महीने रिटायर हो रहे हैं डीजीपी ओपी सिंह, जानिए अब कौन संभालेगा यूपी पुलिस की कमान?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 3, 2020 08:33 IST

रिटायरमेंट के बाद यूपी के डीजीपी ओपी सिंह सूबे के मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इसके लिए आवेदन भी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देओपी सिंह 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह सीआईएसएफ में डीजी के पद पर रह चुके हैं। ओपी सिंह के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 31 दिसंबर 2017 को थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट की तारीख नजदीक आते ही सूबे में नए पुलिस प्रमुख की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। हालांकि एक चर्चा ओपी सिंह के सेवा विस्तार को लेकर भी थी लेकिन सीएए को लेकर प्रदेश भर में हुई हिंसा की वजह से इस इस पर विराम लग गया है। अब डीजीपी ओपी सिंह का रिटायर होना तय माना जा रहा है। फिलहाल यूपी के नए डीजीपी की रेस में हितेश चंद्र अवस्थी का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। अवस्थी 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल सतर्कता अधिष्ठान के डायरेक्टर के पद पर आसीन हैं। 

इसके अलावा 1985 बैच के आईपीएस अरुण कुमार का नाम भी नए डीजीपी की रेस में शामिल है। वर्तमान में वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आरपीएफ के डीजी पद पर तैनात हैं। इसके अलावा 1987 बैच के आरपी सिंह का नाम भी चल रहा है। वो ईओडब्ल्यू और एसआईटी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 1988 बैच के आरके विश्वकर्मा और आनंद कुमार भी रेस में शामिल हैं। जल्द ही तय हो जाएगा कि किसे यूपी पुलिस की कमान सौंपी जाती है।

रिटायरमेंट के बाद यूपी के डीजीपी ओपी सिंह सूबे के मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इसके लिए आवेदन भी कर दिया है। आपको बता दें कि ओपी सिंह ने करीब 2 साल डीजीपी पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने सुलखान सिंह की जगह ली थी। 

ओपी सिंह 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह सीआईएसएफ में डीजी के पद पर रह चुके हैं। ओपी सिंह के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 31 दिसंबर 2017 को थी। इसी दिन सुलखान सिंह सेवानिवृत्त हुए थे। लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस प्रमुख के रूप में नेपाल से लगे क्षेत्र में उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए नई रणनीतिक विकसित की और 1992-93 में आतंकवादी गतिविधियों का सफाया किया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप