लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोगियों में आत्महत्या की प्रवृत्ति दूर करने के लिए परिजनों से कराई जा रही है मुलाकात

By भाषा | Updated: September 6, 2020 15:44 IST

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन ने कहा कि हमारे इस कदम से अब तक 10 से अधिक मरीज कोरोना वायरस दिशा निर्देश का पालन करते हुए अपने परिजनों से आमने-सामने बैठकर बात कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल ने कहा कि हम ऐसे अवसाद ग्रस्त रोगियों का उनके परिजनों से पारदर्शी कांच लगा कर मुलाकात करवा रहे हैं।अस्पताल में पिछले महीने कोरोना वायरस के दो मरीजों द्वारा आत्महत्या करने के असफल प्रयास के बाद यह कदम उठाया गया है।

भोपाल: कोरोना वायरस रोगियों में अवसाद और आत्महत्या की प्रवृत्ति को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश के सरकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पारदर्शी कांच बीच में लगाकर उनके परिजनों से मुलाकात कराई जा रही है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ पी के कसार ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम कोरोना वायरस मरीजों को एक सितंबर से अपने परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति दे रहे हैं, ताकि इलाज के दौरान उनमें जो अवसाद आ रहा है उसे दूर किया जा सके या कम से कम किया जा सके।’’

कसार ने कहा कि हम ऐसे अवसाद ग्रस्त रोगियों का उनके परिजनों से पारदर्शी कांच लगा कर मुलाकात करवा रहे हैं । इस पारदर्शी कांच में छेद किया रहता है, ताकि वे एक-दूसरे की आवाज भी सुन सकें। उन्होंने कहा कि हमारे इस कदम से अब तक 10 से अधिक मरीज कोरोना वायरस दिशा निर्देश का पालन करते हुए अपने परिजनों से आमने-सामने बैठकर बात कर चुके हैं।

इस बातचीत के नतीजों पर भी हम अध्ययन कर रहे हैं। अस्पताल में पिछले महीने कोरोना वायरस के दो मरीजों द्वारा आत्महत्या करने के असफल प्रयास के बाद यह कदम उठाया गया है । भाषा सं रावत रंजन रंजन

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'