उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेता का दावा- प्रियंका गांधी ने चार महीने में दोगुना किया पार्टी का वोट प्रतिशत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2019 07:01 PM2019-10-24T19:01:08+5:302019-10-24T19:01:08+5:30

उत्तर प्रदेश की गंगोह सीट पर कांग्रेस के नोमान मसूद 62875 नंबर के साथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि इसी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कीरत सिंह को 68237 वोट मिले। इस सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही।

UP Congress leader claims Priyanka Gandhi doubles party's vote percentage in four months | उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेता का दावा- प्रियंका गांधी ने चार महीने में दोगुना किया पार्टी का वोट प्रतिशत

फाइल फोटो

Highlightsगोविंदनगर की सीट पर भी कांग्रेस दूसरे नंबर रही। प्रतापगढ़ में भी कांग्रेस ने बढ़िया प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सेक्रेटरी गौरव कपूर ने एक ट्वीट कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी के लिये महत्वपूर्ण बताया। गौरव कपूर ने ट्वीट किया कि 'लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 6.25% वोट मिला था। उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका जी के संघर्षों के दम पर लगभग 12.80% वोट पाया और दोगुना से अधिक बढ़ा। उपचुनाव में सबसे ज्यादा मत प्रतिशत बढ़ाने वाली पार्टी बनी।'

गौरव कपूर के ट्वीट के मुताबिक कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 6.25 फीसदी वोट मिले थे। और अब उपचुनाव के जो नतीजे आये हैं उनमें कांग्रेस को लगभग 12.80 फीसदी वोट मिला। यह दोगुने से अधिक है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को उन्होंने उपचुनाव में सबसे ज्यादा मत प्रतिशत बढ़ाने वाली पार्टी बताया। इस सफलता के पीछे उन्होंने प्रियंका गांधी संघर्षों को बताया।

उत्तर प्रदेश की गंगोह सीट पर कांग्रेस के नोमान मसूद 62875 नंबर के साथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि इसी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कीरत सिंह को 68237 वोट मिले। इस सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। इगलास सीट पर कांग्रेस 10786 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रही। लखनऊ कैंट सीट से कांग्रेस बसपा से आगे रही। इस सीट पर कांग्रेस को 19435 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रही सपा को 21234 वोट मिले।

गोविंदनगर की सीट पर भी कांग्रेस दूसरे नंबर रही। यहां उसे 38991 वोट मिले जबकि सपा, बसपा काफी पीछे रहे। सपा को 11912 वोट मिले तो बसपा को 5430 वोट मिले।

प्रतापगढ़ में भी कांग्रेस ने बढ़िया प्रदर्शन किया। कांग्रेस को कुल 19667 वोट मिले। जबकि बसपा को 18980 वोट ही मिले। सपा को जरूर 23197 वोट मिले। जैदपुर में भी कांग्रेस ने बसपा से बेहतर प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस को 43980 वोट मिले। जबकि बसपा को 18202 वोट मिले। 

देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में मजबूत मानी जानी वाली क्षेत्रीय पार्टियों सपा, बसपा की तुलना में कुछ सीटों कांग्रेस ने बेहतर वोट हासिल किये। 

Web Title: UP Congress leader claims Priyanka Gandhi doubles party's vote percentage in four months

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे