लाइव न्यूज़ :

UP: 'बुलडोजर बाबा' और 'बबुआ' ने पहली बार कुछ ऐसे मिलाई हाथ, भाजपा की यूपी में सरकार बनने के बाद आज हुए दोनों नेता आमने-सामने

By आजाद खान | Updated: March 28, 2022 12:56 IST

यूपी चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने जहां सीएम योगी को "बुलडोजर बाबा'' कह कर पुकारा था तो सीएम योगी ने उन्हें 'बबुआ' कहकर तंज कसा था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी चुनाव के बाद सीएम योगी और अखिलेश यादव पहली बार आमने सामने हुए हैं। वे यूपी विधानसभा में नए विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह है एक साथ दिखाई दिए हैं। दोनों नेताओं ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ मिले हैं।

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और नेता विपक्ष अखिलेश यादव चुनाव के बाद आज पहली बार आमने सामने हुए हैं। इस दौरान दोनों ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया है। दरअसल, यूपी विधानसभा में आज नए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह है जिसमें दोनों नेताओं ने भी हिस्सा लिया है। यूपी चुनाव के बाद दोनों की पहली मुलाकात का वीडियो जारी हुआ है जिसमें दोनों एक साथ दिखाआ दिए हैं। आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा था। 

क्या हुआ जब 'बुलडोजर बाबा' और 'बबुआ' हुए आमने-सामने

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इन दोनों नेताओं की यूपी चुनाव के बाद पहली मुलाकात का छोटा सा क्लिप जारी किया है। इस क्लिप में देखा गया है कि कैसे सीएम योगी और अखिलेश यादव हाथ मिला रहे हैं और इसके बाद सीएम योगी अखिलेश का पीठ थपथपा रहे हैं। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान जब दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर हमला बोला था तो उन लोगों ने नए-नए उपनाम भी दिया था। अखिलेश यादव ने जहां सीएम योगी को "बुलडोजर बाबा'' कह कर पुकारा था तो सीएम योगी ने उन्हें 'बबुआ' कहकर तंज कसा था। 

सीएम योगी और अखिलेश यादव ने शपथ ग्रहण की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। आदित्यनाथ के बाद विपक्ष के नेता के तौर में नामित अखिलेश यादव ने विधायक के रूप में शपथ ली। आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहरी सीट से हाल में राज्य विधानसभा चुनाव जीता था, जबकि अखिलेश यादव करहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने सदन में सदस्यों को शपथ दिलाई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप