लाइव न्यूज़ :

यूपी: एक बाल्टी पानी में 1 लीटर दूध के भरोसे मिड-डे मील के 85 बच्चे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 29, 2019 11:19 IST

योजना के अंतर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हर बच्चे को एक गिलास दूध दिया जाता है ताकि उनके पोषण की खुराक पूरी हो।

Open in App
ठळक मुद्देसोनभद्र जिले के सलाई बनवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के अधिकारियों पर पानी में दूध मिलाकर बच्चों को देने का आरोप लगा है।एक महिला कर्मचारी ने एएनआई को बताया, ''85 बच्चे थे और केवल एक पैकेट दूध था, सर ने मुझसे पानी में दूध मिलाने के लिए कहा, जिसके बाद पानी से भरी बाल्टी में दूध मिलाया गया। दूध को उबालने के बाद बच्चों को दिया गया।''

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक प्राथमिक विद्यालय में कथित तौर पर बच्चों को पानी की मिलावट वाला दूध मिड-डे मील में दिया जा रहा है। 

सोनभद्र जिले के चोपन ब्लॉक के सलईबनवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के अधिकारियों पर पानी में दूध मिलाकर बच्चों को देने का आरोप लगा है। आरोप है कि अधिकारियों ने एक लीटर दूध एक बाल्टी पानी में मिलवाया और उसे 85 बच्चों को मिड-डे मील में बंटवा दिया। 

योजना के अंतर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हर बच्चे को एक गिलास दूध दिया जाता है ताकि उनके पोषण की खुराक पूरी हो।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, स्कूल के कर्मचारियों ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध न होने के कारण उसे पानी में मिलाकर बच्चों को दिया गया, ताकि आवश्यकता की पूर्ति हो सके। 

चौथी कक्षा की छात्रा पूजा ने बताया, ''हमें जो दूध दिया गया उसमें पानी मिला हुआ था।''

एक महिला कर्मचारी ने एएनआई को बताया, ''85 बच्चे थे और केवल एक पैकेट दूध था, सर ने मुझसे पानी में दूध मिलाने के लिए कहा, जिसके बाद पानी से भरी बाल्टी में दूध मिलाया गया। दूध को उबालने के बाद बच्चों को दिया गया।''

मामला जिला अधिकारियों के ध्यान में उस वक्त सामने आया जब उन्हें घटना की सूचना दी गई और उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए स्कूल का दौरा किया। 

सोनभद्र के सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने मीडिया को बताया, ''मुझे बताया गया कि दूध उपलब्ध नहीं था इसलिए उन्हें अधिकारियों से संतुलित मात्रा में पानी मिलाने का निर्देश मिला। मुझे यह भी बताया जा रहा है कि शिक्षक और दूध लाने के लिए गए थे लेकिन उसी वक्त तस्वीर खींची गई और दूध बांटा गया।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं मामले की जांच कर रहा हूं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमिड डे मीललोकमत हिंदी समाचारएजुकेशनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप