लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने ली कोविड-19 टीके की पहली खुराक, कोवैक्सीन दिया गया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 10:46 IST

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कोरोना का टीका लिया। उन्हें 'कोवैक्सीन' की पहली डोज दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में लिया कोरोना का टीकायोगी आदित्यनाथ को भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' की पहली डोज दी गईयोगी आदित्यनाथ ने टीका लगवाने के बाद राज्य के अन्य लोगों से भी आगे आकर टीका लगवाने की अपील की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली।

अस्पताल की नर्सिंग अफसर सिस्टर रश्मि जीत सिंह ने योगी को ‘कोवैक्सीन’ का टीका लगाया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, " आज मैंने लखनऊ स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में कोरोना वायरस के स्वदेशी टीके की पहली खुराक ली। मैं, उत्तर प्रदेश को 'कोरोना मुक्त' बनाने हेतु सभी योग्य लोगों से टीका लगवाने का आह्वान करता हूं। आइए, कोरोना वायरस के विरुद्ध संघर्ष में हम सभी सहभागी बनें।"

योगी को टीका लगाने वाली नर्स रश्मि ने बताया कि मुख्यमंत्री को आज सुबह ‘कोवैक्सीन’ की पहली खुराक दी गई। मुख्यमंत्री ने टीके से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त की और टीका लगवाने के बाद 30 मिनट तक अस्पताल में ही रुके। योगी ने कोविड-19 बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की भी अपील की है।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनयोगी आदित्यनाथकोवाक्सिनउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील