लाइव न्यूज़ :

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 अस्पताल का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:32 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा कोविड-19 अस्पताल को बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर किसी चीज की कमी नहीं हो।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवीपाटन मंडल के बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जनपद को भी इस अस्पताल से लाभ मिल सकेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवीपाटन मंडल में तीन मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर कोविड-19 अस्पताल के प्रारम्भ हो जाने से मंडल व आस-पास के जनपदों के कोरोना संक्रमित लोगों को उच्चगुणवत्ता का इलाज व स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही वैश्विक महामारी से लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

यह अस्पताल कोरोना वायरस से लड़ाई की दिशा में एक और महत्वूपर्ण कदम है। एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को गोंडा के जिला अस्पताल में 3237.54 लाख रुपये की लागत से निर्मित 300 बिस्तरों वाले चिकित्सालय भवन का लोकार्पण तथा 160 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्पताल की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने गोंडा कोविड-19 अस्पताल को बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर किसी चीज की कमी नहीं हो। उन्होंने गोंडा कोविड अस्पताल को डिजिटल रूप से लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) से जोड़ने के निर्देश दिए तथा पर्याप्त मात्रा में स्टाफ बढ़ाने को कहा, ताकि जांच का कार्य दो पाली में हो सके।

बयान के मुताबिक, आदित्यनाथ ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण को निर्देशित किया कि गोंडा कोविड हॉस्पिटल में विशेष रूप से प्रशिक्षित मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी आवश्यक उपकरणों की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि देवीपाटन मंडल के बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जनपद को भी इस अस्पताल से लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंडल में तीन मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। जनपद बहराइच में बना मेडिकल कॉलेज इस वैश्विक महामारी में काम आ रहा है तथा बलरामपुर एवं गोंडा में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की कार्रवाई भी हो रही है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos