लाइव न्यूज़ :

यूपी की IPS अपर्णा ने फतेह किया माउंट डेनाली, तिरंगा फहराया बढ़ाया देश का मान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 30, 2019 20:36 IST

उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अपर्णा कुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने यूएसए के अलास्का में स्थित माउंट डेनाली पर्वत पर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमाउंट डेनाली पर्वत की समुद्र तल से ऊंचाई 20320 फीट है।माउंट डेनाली पर ट्रेकिंग के लिए अपर्णा ने 15 जून को भारत से प्रस्थान किया था।

उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अपर्णा कुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने यूएसए के अलास्का में स्थित माउंट डेनाली पर्वत पर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि बहुत कम लोगों ने यह उपलब्धि हासिल की है। माउंट डेनाली पर्वत की समुद्र तल से ऊंचाई 20320 फीट है।

माउंट डेनाली पर ट्रेकिंग के लिए अपर्णा ने 15 जून को भारत से प्रस्थान किया था। वो चाहती थीं कि 10 जुलाई तक इस चोटी पर चढ़ना है। लेकिन इस दौरान खराब मौसम की संभावनाओं के बीच उन्होंने 10 दिन पहले ही यह कीर्तिमान बना दिया।

माउंट डेनाली में चढ़ाई के दौरान वहां का तापमान माइनस 40 डिग्री के तक पहुंच गया था और 250 किमी प्रति घंटे से बर्फीली हवाएं चल रही थी। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और देश का मान बढ़ाया।

उनकी इस उपलब्धि पर आईपीएस एसोसिएशन ने भी बधाई दी है। एसोसिएशन ने लिखा, 'शाबाश आईटीबीपी की डीआईजी आईपीएस अपर्णा कुमार। माउंट डेनाली फतेह करके आपने भारत का मान बढ़ाया है और लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। बधाई।'

फिलहाल अपर्णा अभी अलास्का में ही मौजूद हैं। उनके पति सीनियर आईएएस संजय कुमार का कहना है कि अभी उन्हें वापस आने में तकरीबन एक हफ्ते का वक्त और लग जाएगा। अभी तक उनसे परिवार की बात नहीं हुई है, केवल एक सैटेलाइट फोन के माध्यम से अपर्णा कुमार ने अपनी सफलता का संदेश परिवार तक भेजा है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब