लाइव न्यूज़ :

UP Bypoll Result 2023: स्वार और छानबे सीट पर एनडीए प्रत्याशी आगे, सपा और आजम खान को लगेगा करारा झटका!, जानें क्या है रुझान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2023 13:52 IST

UP Bypoll Result 2023: अपना दल (सोनेलाल) ने छानबे विधानसभा सीट पर 2000 वोट की बढ़त ले ली है। स्वार विधानसभा सीट पर भी अपना दल (सोनेलाल) ने 8000 वोटों की बढ़त बना ली है।

Open in App
ठळक मुद्देरिंकी कोल ने सपा की कीर्ति कोल पर बढ़त बना ली है। शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 8000 मतों से आगे हैं।स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

UP Bypoll Result 2023: उत्तर प्रदेश में छानबे और स्वार विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने दोनों सीट पर बढ़त बना ली है। समाजवादी पार्टी (सपा) और आजम खान को झटका लग सकता है। 

अपना दल (सोनेलाल) ने छानबे विधानसभा सीट पर 2000 वोट की बढ़त ले ली है। स्वार विधानसभा सीट पर भी अपना दल (सोनेलाल) ने 8000 वोटों की बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, छानबे (अनुसूचित जाति) सीट पर अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल ने सपा की कीर्ति कोल पर बढ़त बना ली है। 

स्‍वार में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 8000 मतों से आगे हैं। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। उपचुनावों में सबका ध्यान स्वार सीट पर है क्योंकि इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान करते थे।

स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।

रामपुर से मिली खबर के मुताबिक, सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अब तक अपने घर से बाहर नहीं निकले और न ही उन्होंने कोई बयान जारी किया। उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।

403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 255 विधायक हैं और उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के क्रमशः 11 और छह विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के 109 विधायक हैं जबकि उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के नौ विधायक हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह विधायक हैं, कांग्रेस और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो-दो विधायक हैं और बहुजन समाज पार्टी के पास विधानसभा में एक सदस्य है। 

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी