लाइव न्यूज़ :

यूपी उपचुनाव: छानबे और स्वार सीट पर योगी की प्रतिष्ठा दांव पर, सपा से मिल रही है चुनौती

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 23, 2023 17:51 IST

मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट से बीते विधानसभा चुनाव में राहुल कोल ने जीत दर्ज की थी। उनका निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। स्वार विधानसभा सीट पर भी अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी मैदान में हैं। स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने की वजह से खाली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी की छानबे और स्वार विधानसभा सीट हो रहा है उपचुनावदोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी और अपना दल के बीच मुकाबलाअपना दल (एस) भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी दल है

लखनऊ: यूपी की दो विधानसभा सीटों छानबे और स्वार पर हो रहा उपचुनाव बेहद रोचक हो गया। इन दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्यशियों का मुकाबला अपना दल (एस) के उम्मीवारों से हो रहा है। अपना दल (एस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सहयोगी दल है, इसलिए दोनों ही सीटों पर अब योगी सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई।

मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट से बीते विधानसभा चुनाव में राहुल कोल ने जीत दर्ज की थी। उनका निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अपना दल (एस) ने इस सीट पर दिवंगत राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल उम्मीदवार बनाया है। जबकि सपा ने कीर्ति कोल को चुनाव मैदान में उतारा है। कीर्ति के पिता भाई लाल कोल छानबे विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। वहीं रिंकी सिंह के ससुर पकौड़ी कोल वर्तमान में मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। ऐसे में अब इस सीट पर योगी सरकार के कामकाज को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। आदिवासी बाहुल्य इस सीट पर जातीय जनगणना का मुददा भी उठ गया है। जिसके चलते अपना दल (एस) के नेताओं को क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है और पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए सीएम योगी के सभा करने की मांग पार्टी नेता कर रहे हैं।

इसी प्रकार स्वार विधानसभा सीट पर भी अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। शफीक अहमद अंसारी स्वार में पूर्व चेयरपर्सन भी रह चुके हैं। स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने की वजह से खाली हुई है। इस मुस्लिम बाहुल्य सीट से सपा अनुराधा चौहान को चुनाव लड़ा रही है। अनुराधा जिला पंचायत सदस्य है और वह सावक गाँव की ग्राम प्रधान भी रही हैं। स्वार विधानसभा मुस्लिम बाहुल्य सीट है। यहां पर 61% वोट मुस्लिमों के हैं। हिंदुओं के 39% हिंदू वोट हैं। इस सीट पर आजम खान के समर्थक अतीक अहमद की हत्या पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन लोगों का यह भी कहना है कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को अयोग्य ठहरा कर उसका राजनीतिक भविष्य खत्म किया गया है। सरकार के इस अन्याय का जवाब दिया जाएगा। फिलहाल इन दोनों ही सीटों पर अभी योगी सरकार के खिलाफ माहौल है, अब देखना यह है कि योगी सरकार इसे अपने पक्ष में कैसे करती है। इन दोनों सीटों पर 10 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 13 मई को की जाएगी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउपचुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब