लाइव न्यूज़ :

UP Board Result 2018: 10वीं-12वीं के नतीजों पर बोले CM योगी- नकल के बिना शानदार रिजल्ट

By भारती द्विवेदी | Updated: April 29, 2018 13:41 IST

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 72 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं वहीं 78 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी है।

Open in App

इलाहाबाद, 29 अप्रैल: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं और बारहवीं के परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने दसवीं में 96 फीसदी नंबर लाकर टॉप किया है। वहीं फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य 466 नंबर के साथ 12वीं के संयुक्त टॉपर बने हैं। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है- 'मैं बहुत खुश हूं कि अच्छ परिणाम आया है। मैं परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को बधाई देता हूं। इस बार की सभी परीक्षाएं बिना किसी चीटिंग की शिकायत के संपन्न हुई है।'

अपने ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीट करते हुए कहा है- 'यूपी बोर्ड की नक़ल विहीन परीक्षा के बावजूद बेहतर परिणाम देने वाले हाई स्कूल और इंटर के सभी प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई देता हूँ एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। मेरिट में आने वाले टॉप 10 छात्रों को सम्मानित करूँगा।'

दसवीं में टॉप करने वाली अंजली वर्मा ने रिजल्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- 'परीक्षा में टॉप करके मैं बहुत खुश हूं। मुझे यकीन था कि मैं परीक्षा में अच्छा नंबर लाऊंगी। हमारे स्कूल के टीचरों ने हमें अच्छी तैयारी में मदद की है। मैं इंजीनियर बनना चाहती हूं। मेरे पिता किसान हैं और उन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है।'

 

1- छात्र सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.inupmsp.edu.inupmspresults.up.nic.in को लॉगइन करें।

2- इसके बाद आपको रिजल्ट के दो लिंक आएंगे। पहला यूपी 10वीं/हाईस्कूल रिजल्ट 2018 (UP High School Results 2018) और यूपी बोर्ड 12वीं/इंटरमीडिएट रिजल्ट 2018 (UP Intermediate Results 2018)।

3-आपको यूपी बोर्ड 10वीं/हाईस्कूल रिजल्ट 2018 (UP Board Class 10th Result 2018/ UP Board High School Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें।  अगले पेज पर अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट करें।

4- रोल नंबर सब्‍मिट करने के बाद आपका यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 (UP 10th Result 2018/ UP High School Result 2018) आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5-रिजल्‍ट देखने के बाद भविष्‍य के लिए आप अपनी यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 (Uttar Pradesh Board High School Result 2018) मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इनयूपी बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल