लाइव न्यूज़ :

UP-BJP-RSS-SP Bypolls: पीडीए न तो बंटेगा, न ही कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा वह ‘पिटेगा’?, सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान पर शिवपाल सिंह यादव का पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2024 09:52 IST

UP-BJP-RSS-SP Bypolls: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' के बयान के बारे में पूछे जाने पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) न तो बंटेगा, न कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा, बाद में पिटेगा।हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में हिंदुओं को जातियों में नहीं बंटने की सलाह दी थी। विपक्ष चाहता है कि हिंदू लोग जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें।

मैनपुरीः समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) न तो बंटेगा, न ही कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा वह बाद में ‘पिटेगा’। यादव ने मैनपुरी में करहल विधानसभा उपचुनाव के लिये सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव के पक्ष में घिरोर में चुनावी सभा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' के बयान के बारे में पूछे जाने पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र किया।

उन्होंने तंज किया, ''पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) न तो बंटेगा, न कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा, बाद में पिटेगा।'' दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में सम्पन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में हिंदुओं को जातियों में नहीं बंटने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि विपक्ष चाहता है कि हिंदू लोग जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें।

आदित्यनाथ ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं के मारे जाने का हवाला देकर कहा था कि 'बंटेंगे तो कटेंगे।' इस बयान की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की थी। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके इस बयान का खुला समर्थन किया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'बंटेंगे तो कटेंगे' को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।

यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है। शिवपाल यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में करहल में घिरोर के शाहजहांपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए दावा किया कि करहल विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे और करहल में समाजवादी पार्टी की जीत का रिकॉर्ड टूटेगा।

यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई अन्याय, अत्याचार करें और बेईमानी करता है तो उसका नाम लिखकर रख लेना। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। सभा को मैनपुरी से सपा सांसद डिम्पल यादव ने भी सम्बोधित किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील किया कि वे पूरे क्षेत्र में घर-घर जाएं और अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क करके वोट मांगे, करहल विधानसभा का परिणाम प्रदेश की राजनीति को दिशा देगा। उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा सरकार में माताएं, बहने सुरक्षित नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है।’’

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशशिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीBJPआरएसएसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप