लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद ने अपने ही विधायक को जूते से जमकर पीटा, बवाल मचने के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने लखनऊ किया तलब

By स्वाति सिंह | Updated: March 6, 2019 20:18 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और विधायक के बीच बुधवार को एक बैठक के दौरान जमकर मारपीट हो गई, जिसमें बीजेपी सांसद ने विधायक को जूतों से जमकर पीटा।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद शरद त्रिपाठी ने एक मीटिंग के दौरान विधायक राकेश सिंह को जूते से मारा। इस घटना के बाद विधायक के समर्थक डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर सांसद शरद त्रिपाठी के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

वहीं, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष एम एन पांडे ने कहा 'हमने इस निंदनीय घटना का संज्ञान लिया है और दोनों ही नेताओं को तलब के लिए लखनऊ बुलाया गया है। इस घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और विधायक के बीच बुधवार को एक बैठक के दौरान जमकर मारपीट हो गई, जिसमें बीजेपी सांसद ने विधायक को जूतों से जमकर पीटा। हालांकि विधायक ने भी सांसद को कई थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है यह वाकया शिलापटट् पर नाम न होने की वजह से हुआ है। खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और पार्टी से ही विधायक राकेश सिंह के बीच जमकर मारपीट हुई है। यह मारपीट एक प्रोजेक्ट के शिलान्यास पट्टी पर नाम नाम न होने की वजह से हुई है।

दोनों नेता के बीच शिलापट्टी पर नाम न होने की वजह से बहस शुरू हुई और देखते ही देखते यह बहस गरमा गई। इस दौरान बीजेपी विधायक राकेश सिंह ने अपने जूते की ओर हाथ बढ़ाया। हालांकि उन्होंने अपने पैर से जूता उतारा नहीं, लेकिन गुस्से से तमतमाए सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने पैर से जूता उतार लिया।

सांसद त्रिपाठी ने जूता उतारकर विधायक को जमकर मारा। इस दौरान वहां मौजूद लोग बीच-बचाव को आए। वहीं, विधायक ने सांसद के ऊपर थप्पड़ चला दिया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला बढ़ने के बाद तुरंत पुलिस वहां पहुंची और दोनों नेताओं को अलग-अलग किया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप