लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक की बेटी ने की दलित से शादी, वीडियो जारी कर बताया- पकड़े गए तो मारे जाएंगे!

By भाषा | Updated: July 10, 2019 23:07 IST

बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो बुधवार को वायरल किया।

Open in App
ठळक मुद्देगुहार लगाई कि उसे उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है। साक्षी ने बरेली के सांसद, विधायकों और मंत्रियों से अपील की है कि वे उसके पिता, भाई और पिता के सहयोगी की मदद न करें।

बरेली (उप्र), 10 जुलाईः भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक की बेटी ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे और उसके पति को पिता से जान का खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए । बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो बुधवार को वायरल किया।

उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि उसे उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है। ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाए। उसने आरोप लगाया कि ये सभी लोग मिलकर उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते हैं। साक्षी ने बरेली के सांसद, विधायकों और मंत्रियों से अपील की है कि वे उसके पिता, भाई और पिता के सहयोगी की मदद न करें।

बरेली के डीआईजी आर के पांडेय ने बताया कि साक्षी मिश्रा की दलित युवक अजितेश कुमार से विवाह की सूचना वायरल वीडियो से मिली है । पाण्डेय ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि साक्षी और अजितेश को सुरक्षा दी जाए। पाण्डेय ने बताया कि दंपति ने अभी तक यह सूचित नहीं किया है कि उनका पता ठिकाना कहाँ है।

उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कहाँ भेजी जाए। साक्षी ने वायरल वीडियो के माध्यम से अपने पिता से कहा है कि उसे चैन से रहने दिया जाए और वह चैन से राजनीति करें। साक्षी ने यह भी धमकी दी है कि यदि उसकी और पति की हत्या की गई तो वह उन्हें भी फंसा देगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबरेलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब