लाइव न्यूज़ :

यूपी: लखनऊ- बहराइच हाईवे पर प्रवासी मजदूरों को ला रही मेटाडोर पलटी, एक की मौत, 31 घायल

By भाषा | Updated: May 15, 2020 12:10 IST

कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन की वजह से देश में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर पैदल चल कर अपने घर पहुंचने को मजबूर हैं। बीते दिनों (14 मई) मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान एक आंकड़े के मुताबिक रोड हादसे में तकरीबन 40 से ज्यादा अबतक प्रवासी मजदूरों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना जताते हुए मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

बहराइच: मुंबई से मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम मेटाडोर शुक्रवार (15 मई) सुबह लखनऊ- बहराइच राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी तथा 31 अन्य मजदूर घायल हो गए। लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना जताते हुए मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपये व गंभीर घायलों को 50-50 हजार रूपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लखनऊ बहराइच राजमार्ग पर स्थित थाना फखरपुर अंतर्गत मदनकोठी के निकट महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम मेटाडोर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर बगल में पेड़ से टकरा गई।

हादसे में डीसीएम में सवार यात्रियों में से 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान बहराइच जिले के थाना रिसिया अंतर्गत हुसैनपुर निवासी गुलाम जिलानी (28) की मौत हो गयी। एएसपी ने बताया कि सभी घायल बहराइच जिले के निवासी हैं।

बीते दिनों (14 मई) उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के समीप दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर तेज गति से आ रही एक बस से कुचलकर छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मजदूर हरियाणा से चले थे और बिहार में अपने घर पैदल जा रहे थे।

मध्य प्रदेश में भी आठ मजदूरों की मौत, 50 घायल

मध्य प्रदेश में गुना के पास भी 14 मई तड़के एक बस और ट्रक की टक्कर से बस में सवार आठ प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और लगभग 50 घायल हो गए थे। ये प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। छावनी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मालवीय ने बताया कि हादसा 14 मई तड़के गुना के पास हुआ जब प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से एक बस के द्वारा उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यात्रियों के बचाव में लगे पुलिसकर्मियों को कोविड-19 के एहतियात के तौर पर पृथक किया गया है। 

टॅग्स :प्रवासी मजदूरसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब