लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा सत्र 20 अगस्त से, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- शुरू करने की तैयारियां पूरी, सभी का कोविड टेस्ट

By अनुराग आनंद | Updated: August 18, 2020 21:01 IST

यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ये भी कहा कि कोविड-19 के कारण यह सत्र बहुत संवेदनशील हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में लगभग 600 कर्मचारी हैं, हमने सभी का कोविड टेस्ट करा लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित अब तक की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। उत्तर प्रदेश में मॉनसून सत्र शूरू होने से पहले ही विधानसभा के 20 स्टाफ टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच खबर है कि राज्य में विधानसभा सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा में लगभग 600 कर्मचारी हैं, हमने सभी का कोविड टेस्ट करा लिया है। कल मुख्यमंत्री के साथ बैठक में अब तक की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। सुझाव भी लिए जाएंगे।

यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने ये भी कहा कि कोविड के कारण यह सत्र बहुत संवेदनशील हो गया है, इसलिए हमने सभी माननीय सदस्यों की जांच के लिए भी उनके विधायक निवासों के पास जांच की व्यवस्था की है। 

यूपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले 20 कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव-

उत्तर प्रदेश में मॉनसून सत्र शूरू होने से पहले ही विधानसभा के 20 स्टाफ टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा और अन्य करीब 600 कर्मचारियों का टेस्ट किया गया था। कोरोना पॉजिटिव मिले विधानसभा के स्टाफ में सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं।

उत्तर प्रेदश विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 अगस्त से शुरू हो रहा है। मॉनसून सत्र से पहले सभी विधायकों और विधानसभा के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया था। विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन दिन का होगा।

सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पालन-

विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए सदन में विधायकों की सीट के बीच एक सीट का गैप रहेगा। लॉबी एरिया और दर्शक दीर्घा का भी उपयोग किया जाएगा। नियमों के अनुसार 6 महीने के अंदर सत्र बुलाना जरूरी है। इसीलिए तीन दिन का सत्र बुलाया गया है।

विधानसभा सभा स्पीकर का कहना था कि सत्र के दौरान सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के भी इंतजाम किए जाएंगे। हृदय नारायण दीक्षित ने कहा था कि सत्र के दौरान सभी सियासी दलों ने सहयोग करने की बात की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसइंडियायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण