लाइव न्यूज़ :

UP assembly elections: शिवपाल सिंह यादव के सामने विवेक शाक्य, बीजेपी ने 297 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 31, 2022 18:31 IST

UP assembly elections:जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से शिवपाल सिंह यादव विधायक भी हैं। वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को मंत्रिमंडल से हटा दिया था जिसके बाद कलह बढ़ गई थी। मतभेद के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अलग होकर वर्ष 2018 में नई पार्टी बना ली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे20 फरवरी को मतदान होगा।शिवपाल सिंह ने छठी बार नामांकन दाखिल किया है।शिवपाल सपा के साथ मिलकर साइकिल चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं।

UP assembly elections:  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने शिवपाल सिंह के खिलाफ विवेक शाक्य को मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को खड़ा किया है।

करहल और जसवंतनगर दोनों ही अनारक्षित सीटें हैं और इसे समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। 1993 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही सपा करहल और जसवंतनगर सीट जीत रही है। शिवपाल सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया। शिवपाल ने छठी बार नामांकन दाखिल किया है।

शिवपाल सपा के साथ मिलकर साइकिल चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि अखिलेश यादव द्वारा मैदान में उतारे गए सभी लोग इस बार जीतेंगे और सपा गठबंधन प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। नामांकन के समय उन्होंने अपने हलफनामे में संपत्ति और मामले का विवरण दिया है।

शिवपाल यादव ने अपने हलफनामे में इटावा जिले के सैफई और जसवंतनगर क्षेत्र में अपनी कृषि भूमि और भूखंड का कुल मूल्य 29,07,827 रुपये बताया है। उनकी पत्नी सरला यादव के नाम संपत्ति का कुल मूल्य 4,55,12,021 रुपये दिखाया गया है. इसके साथ ही पत्नी के पास 10,65,816 रुपये के जेवर हैं। शिवपाल सिंह यादव व्यक्तिगत रूप से एक सोने की अंगूठी के मालिक हैं, जिसकी कीमत उन्होंने 36,500 बताई है। शिवपाल सिंह ने 2004 में पजेरो कार खरीदी थी, जिसकी कीमत 20,46,306 रुपये है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा क्षेत्र से उतारने की घोषणा की। बघेल आगरा से सांसद हैं। भाजपा की ओर जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, विवेक शाक्य जसवंतनगर से और मनोज प्रजापति हमीरपुर से पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

तीन और उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के साथ ही भाजपा ने 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 297 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने सोमवार को मैनपुरी जिले के हाई प्रोफाइल करहल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसी सीट से उम्मीदवार हैं।

प्रोफेसर बघेल मौजूदा समय में आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और केंद्र सरकार में कानून और न्याय राज्य मंत्री हैं। सपा प्रमुख यादव के करहल क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के कुछ देर बाद ही बघेल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा भरा।

साठ वर्षीय बघेल सैन्य विज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और वह चौथी बार सांसद हैं। वह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उप्र सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन, लघु सिंचाई और भूमिगत विभाग के मंत्री रह चुके हैं। करहल सीट पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावशिवपाल यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPयोगी आदित्यनाथमायावतीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप