उप्र: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चारों आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 1, 2021 09:55 PM2021-08-01T21:55:01+5:302021-08-01T21:55:01+5:30

UP: Alleged gang-rape with minor, four accused arrested | उप्र: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चारों आरोपी गिरफ्तार

उप्र: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चारों आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर (उप्र), एक अगस्त उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे थाना नकुड पुलिस ने शौच के लिये गई 16 वर्षीया किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म करने के चारों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चार युवकों ने शनिवार दोपहर को कथित तौर पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शर्मा ने बताया कि इस मामले मे थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी आकाश को रात मे ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन अन्य साथियों विशाल, रवि और सचिन को रविवार को गिरफतार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी व पोक्सो (यौन अपराध से बालकों का सरंक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: Alleged gang-rape with minor, four accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे