लाइव न्यूज़ :

फर्जी कागजों के आधार पर नौकरी के मामले में स्टेनो सहित पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 25, 2019 06:13 IST

गिरफ्तार लोगों के पास से फर्जी अंक पत्र/प्रमाण-पत्र/नोटिस तथा रिश्वत के करीब ढाई लाख रुपये बरामद हुए हैं। एसटीएफ इन सभी से पूछताछ कर रही है।

Open in App

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने के मामले में एसटीएफ ने जिला सिद्धार्थनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्टेनो और एक अध्यापक सहित पांच लोगों को गोखरपुर से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ द्वारा जारी बयान के अनुसार सोमवार शाम बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहे सच्चिदानंद पांडेय तथा स्टेनो हरेंद्र कुमार सिंह सहित पांच व्यक्तियों को जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया।बयान में कहा गया कि पकड़े गए तीन अन्य लोगों में चंद्रदेव, बाबूलाल और अवधेश शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से फर्जी अंक पत्र/प्रमाण-पत्र/नोटिस तथा रिश्वत के करीब ढाई लाख रुपये बरामद हुए हैं। एसटीएफ इन सभी से पूछताछ कर रही है।अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में सेना की भर्ती रैली में शामिल होने आए उम्मीदवारों में से करीब 50 को फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ा गया है। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई थी। फर्जी दस्तावेजों में आधार कार्ड, शैक्षणिक और जन्म प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं जिसे उत्तर प्रदेश और बिहार के उम्मीदवारों ने जमा कराया गया था।

अधिसूचना के मुताबिक सैनिकों की तकनीकी श्रेणी, नर्सिंग सहायक, पशु चिकित्सा, सामान्य ड्यूटी, लिपिक, स्टोर कीपर और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती होनी थी। अधिसूचना के मुताबिक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली और 24 परगना जिलों के उम्मीदवारों को ही भर्ती में शामिल होने के लिए कहा गया था। उत्तरी 24 परगना जिले के बैरकपुर में 15 से 20 सितंबर के बीच भर्ती रैली आयोजित की गई ।

विज्ञप्ति में कहा गया कि लग रहा है कि इस घोटाले की जड़े गहरी है और दलाल उत्तरी मैदान के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उम्मीदवारों को बरगला रहे हैं। इनमें से कई देशभर में आयोजित रैली में दिखते हैं जिनके पास फर्जी दस्तावेज हैं जो हर राज्य की अर्हता के अनुरूप है।

बयान में कहा गया, ‘‘ उम्मीदवारों ने बताया कि उन्होंने दलालों को फर्जी दस्तावेजों के लिए 2,000 से 25,000 रुपये का भुगतान इस करार के साथ किया था कि नियुक्ति होने पर एक लाख से चार लाख रुपये और देंगे।’’ इनमें से कई प्रत्याशियों को पेशेवर दलालों ने झांसे में लिया और रैली से पहले ही फर्जी दस्तावेज बनाने और निवास प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए कोलकाता पहुंच गए थे।

 

टॅग्स :नौकरीउत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल