लाइव न्यूज़ :

ड्रग तस्करी के संदेह में यूपी का 31 वर्षीय व्यवसायी अल्बानिया में गिरफ्तार, बहन ने पीएम मोदी को पत्र लिख मांगी मदद, कहा- मेरा भाई कभी...

By अनिल शर्मा | Updated: November 3, 2022 10:32 IST

व्यवसायी की बहन का कहना है कि उसके भाई नीतिन की 22 अक्टूबर को कॉल आई जिसमें उसने बताया कि उसे किसी ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है और अमेरिका ले जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार नितिन की बहन ने बताया कि बिजनेस के लिए वह 11 अक्टूबर को लखनऊ से गया था।बहन नैना ने कहा कि उसके भाई की वापसी की टिकट 18 अक्टूबर थी लेकिन वह नहीं आया।नितिन के पिता ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वे केस लड़ पाएं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ के  31 वर्षीय व्यवसायी को अल्बानिया में अधिकारियों ने ड्रग तस्करी के संदेह में गिरफ्तार किया है। व्यवसायी की बहन का कहना है कि उसके भाई नितिन मिश्रा की 22 अक्टूबर को कॉल आई जिसमें उसने बताया कि उसे किसी ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है और अमेरिका ले जा रहे हैं। बहन नैना मिश्रा ने पीएम मोदी को पत्र लिख मदद मांगी है।

नितिन की बहन ने बताया कि बिजनेस के लिए वह 11 अक्टूबर को यहां से गया था। आखिरी बार बात उससे तब हुई जब वह दुबई में था। व्यवसायी की बहन ने कहा कि उसकी वापसी की टिकट 18 अक्टूबर थी लेकिन वह नहीं आया।"

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नैना ने कहा कि हमें पता चला कि वह दुबई में अल्बानिया के लिए फ्लाइट में बैठा ही नहीं। हमने अल्बानिया में भारत के दूतावास में फोन किया लेकिन उन्हें भी कुछ जानकारी नहीं थी। नैना ने सवाल उठाते हुए कहा कि नितिन कभी अमेरिका नहीं गया तो उसके खिलाफ वारंट कहां से आया? गिरफ्तारी के बाद उसे कोई कानूनी अधिकार नहीं दिया गया।

व्यवसायी के परिवार ने यू.के स्थित वकील से संपर्क किया जो इस मामले को देख रहे हैं। नितिन की बहन ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी का इस बाबत खत लिखा है। उसने कहा कि उसके भाई के सारे अधिकारों का हनन हुआ है। नितिन के पिता ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि केस लड़ पाएं।

नैना के मुताबिक नितिन नेटवर्क मार्केटिंग में काम करता था। 2016 में मां को कैंसर होने के बाद से लखनऊ में रहने लगा। वह मेक इन इंडिया के तहत कपड़ों का कारोबार करना चाहता था और इसके लिए विदेशों में लिंक तलाश रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति से बातचीत हुई। उसी ने अल्बानिया आने के लिए कहा। जिसे नितिन नहीं जानता था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारलखनऊअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है