लाइव न्यूज़ :

UP: तबलीगी जमात के कार्यक्रम में यूपी के 1203 लोगों ने लिया हिस्सा, 897 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए, जानें कितने की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By अनुराग आनंद | Updated: April 3, 2020 19:56 IST

निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 897 लोगों के सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया है जिनमें से अबतक 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ ने अब ऐसे उपद्रवियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA) के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है। गाजियाबाद में नर्सों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।

लखनऊ: कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरे देश में 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन है। देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच यूपी में 1203 ऐसे लोगों की पहचान की गई है जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इनमें से 897 लोगों के सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया है जिनमें से अबतक 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि गाजियाबाद में निजामुद्दीन स्थित मरकज से लाकर भर्ती कराए गए तबलीगी जमात के लोगों द्वारा नर्सों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ये ना कानून को मानेंगे,ना व्यवस्था को मानेंगे,ये मानवता के दुश्मन हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है वो जघन्य अपराध है। इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(NSA) लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में लॉकडाउन के दौरान पुलिस और डॉक्टर पर हमला करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब ऐसे उपद्रवियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA) के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किए हैं कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में कहीं भी पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने 'भाषा' को बताया, '' पुलिस तथा मेडिकल टीम पर हमला करने वालों या उनके साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई होगी और ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।''

प्रदेश सरकार यह कदम ऐसे लोगों के लिये उठा रही है जो लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और पुलिस वालों के साथ अभद्रता या मारपीट कर रहे हैं। वहीं कुछ अन्य राज्यों में स्वास्थ्य विभाग के लोगों के साथ भी अभद्रता के समाचार मिले हैं।

बीते कुछ दिनों में लॉकडाउन के दौरान कहां-कहां युपी में पुलिस पर हुआ हमलापश्चिम यूपी के कुछ जिलों में पुलिसकर्मियों से हुई मारपीट की घटना सामने आई है। एक अप्रैल को मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने के लिए मना करने पर कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। इन लोगों ने जिले की मोरना पुलिस चौकी के एसआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया था। हमले में चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया