लाइव न्यूज़ :

यूपीः 12 साल का छोटू दर्द से कराह रही बीमार दादी को ठेले पर ले गया अस्पताल

By भाषा | Updated: June 24, 2018 02:01 IST

यह घटना बस्ती जिले की है और अब जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिये हैं।

Open in App

गोरखपुर, 24 जूनः एंबुलेंस नहीं मिलने पर 12 साल के एक लड़के द्वारा अपनी बीमार दादी को ठेले से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बस्ती जिले की है और अब जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिये हैं।

कमालपुर गांव की अनारा देवी (85) की तबियत शुक्रवार दोपहर अचानक खराब हो गयी। उस समय 12 वर्षीय छोटू घर पर अकेला था। पडोसियों ने एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आयी। छोटू दादी को ठेले पर लेकर विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया जो गांव से तीन किलोमीटर दूर है। अनारा देवी का इस समय इलाज चल रहा है।

संपर्क किये जाने पर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि घटना का संज्ञान लेते हुए जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी से जांच को कहा गया है। दो दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी और दोषियों पर कडी कार्रवाई होगी। छोटू ने कहा कि दादी दर्द से कराह रही थी और उनकी हालत लगातार बिगड रही थी। एंबुलेंस का कुछ देर तक इंतजार करने के बाद 'मैंने दादी को ठेले से ही ले जाने का फैसला किया।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब