अरब सागर में निम्न दबाव की वजह से महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात

By भाषा | Published: December 1, 2021 05:07 PM2021-12-01T17:07:59+5:302021-12-01T17:07:59+5:30

Unseasonal rain in Maharashtra due to low pressure in Arabian Sea | अरब सागर में निम्न दबाव की वजह से महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात

अरब सागर में निम्न दबाव की वजह से महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात

मुंबई, एक दिसंबर अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से मुंबई, उसके उपनगरीय इलाकों और उत्तरी महाराष्ट्र में बुधवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में महाराष्ट्र में सामान्य तौर पर बारिश नहीं होती है।लेकिन दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं की वजह से बुधवार को गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र एवं उत्तर कोंकण में भारी से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि बारिश का यह दौर दो दिसंबर को भी गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जारी रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Unseasonal rain in Maharashtra due to low pressure in Arabian Sea

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे