लाइव न्यूज़ :

बुलेटप्रूफ बंकर, मरीन कमांडो, हाइटेक ड्रोन से निगरानी, जी-20 की बैठक के लिए श्रीनगर में किए जा रहे हैं सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 12, 2023 17:52 IST

शिखर सम्मेलन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नदी और झील पर निगरानी को मजबूत सुरक्षा कवच मरीन कमांडो प्रदान करेंगे। सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ शीट के बंकर, मरीन और एनएसजी कमांडो के साथ ही बैठक स्थल पर सादी वर्दी में पुलिस भी तैनात रहेगी। पूरे बैठक स्थल की हाइटेक ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में 22 और 23 मई को G-20 की बैठक होगीश्रीनगर और आसपास के इलाकों में बैठकों की तैयारी चल रही हैश्रीनगर में आगामी G20 बैठक के लिए एक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है

जम्मू: श्रीनगर में 22 और 23 मई को  G-20 की बैठक होगी। 2019 में विशेष संवैधानिक दर्जा (Article 370 ) हटने के बाद कश्‍मीर में पहली इंटरनेशनल समिट भी होगी। श्रीनगर G-20 प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए खुद को तैयार कर रहा है। इस इंटरनेशनल समिट को सफलता पूर्वक संपन्न कराना केंद्र सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। हाल ही में हुए कुछ आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट  पर हैं और सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है।

श्रीनगर में जी-20 की बैठक में लगभग 50 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इनकी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ शीट के बंकर, मरीन और एनएसजी कमांडो के साथ ही बैठक स्थल पर सादी वर्दी में पुलिस भी तैनात रहेगी। पूरे बैठक स्थल की हाइटेक ड्रोन से निगरानी की जाएगी। कार्यक्रम स्थल के पास खोजी कुत्तों के साथ सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद होगी। 

डल झील के किनारे स्थित शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एसकेआईसीसी में जी-20 के पर्यटन कार्य समूह का सम्मेलन 22 से 24 मई तक होगा। यह कश्मीर में बीते 37 वर्ष के दौरान होने वाला पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन है। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए डल झील में नेवी के मरीन-मार्कोस कमांडो तैनात रहेंगे।

श्रीनगर और आसपास के इलाकों में बैठकों की तैयारी चल रही है। विदेशी प्रतिनिधियों को बारामूला, दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान और गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट के दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर भी ले जाया जाएगा। जम्मू और कश्मीर भी 2023 में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद कर रहा है। फार्मास्युटिकल्स, कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स, मेडिसिटीज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस आदि ने जम्मू-कश्मीर में एन यूनिट्स स्थापित करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

भारतीय सेना की विशेष इकाइयां सभी प्रकार की सहायता प्रदान करेंगी। ऊंची जगहों और गलियारे की सुरक्षा की जाएगी। पहली बार जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में एनएसजी कमांडो का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के साथ ड्रोन हमलों, फिदायीन हमलों, आतंकियों से निपटने, वाहन आधारित आईईडी या किसी भी अप्रिय घटना का मुकाबला करने के लिए किया जाएगा।

टॅग्स :Srinagarजी20भारतसीआरपीएफभारतीय सेनाIndian army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी