लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में PM मोदी के भाषण के एक असंसदीय शब्द को रिकॉर्ड से हटाया गया, NPR-CAA को लेकर विपक्ष पर लगाया 'झूठ' फैलाने का आरोप

By हरीश गुप्ता | Updated: February 8, 2020 08:05 IST

यह दूसरी बार है जबकि सभापति नायडू को प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से कोई शब्द हटाना पड़ा है. 2018 में कांग्रेस नेता बी. के. हरिप्रसाद के खिलाफ मोदी की टिप्पणियों से कुछ शब्द हटाए गए थे. 11 अगस्त 2018 को उच्च सदन के निर्वाचित उपसभापति हरिवंश को बधाई देते वक्त मोदी ने विपक्ष के उम्मीदवार रहे हरिप्रसाद पर टिप्पणी की थी.

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में नरेंद्र मोदी के दिए गए भाषण के एक शब्द को सदन के रिकॉर्ड से निकाल दिया हैकांग्रेस पर हमला करते हुए लोगों को गुमराह करने के लिए 'झूठ' फैलाने का आरोप लगाया.

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए भाषण के एक शब्द को सदन के रिकॉर्ड से निकाल दिया है. एनपीआर, सीएए मामले में विपक्ष (कांग्रेस) पर जोरदार हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने उन पर लोगों को गुमराह करने के लिए 'झूठ' फैलाने का आरोप लगाया.

इससे बहस के दौरान हंगामा खड़ा हो गया जो कल तक देरी से चला. सदन की मनोदशा को भांपते हुए सभापति ने असंसदीय शब्द को तत्काल सदन की कार्यवाही से हटा दिया. दिलचस्प बात यह है कि सभापति ने नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी 'गुमराह' को भी कार्यवाही से निकाल दिया. इससे अधिक चौकाने वाली बात है कि प्रधानमंत्री ने भी अपने भाषण में इसी 'गुमराह' शब्द का इस्तेमाल किया था.

यह दूसरी बार है जबकि सभापति नायडू को प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से कोई शब्द हटाना पड़ा है. 2018 में कांग्रेस नेता बी. के. हरिप्रसाद के खिलाफ मोदी की टिप्पणियों से कुछ शब्द हटाए गए थे. 11 अगस्त 2018 को उच्च सदन के निर्वाचित उपसभापति हरिवंश को बधाई देते वक्त मोदी ने विपक्ष के उम्मीदवार रहे हरिप्रसाद पर टिप्पणी की थी. विपक्ष ने हरिप्रसाद का मजाक उड़ाने के लिए प्रयुक्त तीन शब्दों इस पर ऐतराज जताया था. नायडू ने अगले दिन इन तीनों शब्दों को हटा दिया था.

उन्होंने राजद सदस्य मनोज के इन तीन शब्दों को भी कार्यवाही से हटा दिया, जिसे उन्होंने इन शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने की मांग करते हुए उद्धृत किया था.

विशेषाधिकार नोटिस टला:

इस टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस लाने की चर्चा थी, लेकिन इन शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने के बाद, इसे टाल दिया गया. वैसे, वेंकैया नायडू के कार्यालय राज्यसभा सचिवालय ने आज राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी से 'झूठ' शब्द को हटाते हुए एक आधिकारिक आदेश भी जारी किया.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए